फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If forcibly captured, they will commit suicide along with their family.

Meerut News: जबरन कब्जा किया तो परिवार सहित करेंगे आत्मदाह

Mon, 18 Nov 2024 03:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:49 AM IST
विज्ञापन
If forcibly captured, they will commit suicide along with their family.
बहसूमा। अधिग्रहीत जमीन का सर्किल रेट से कम मुआवजा लेने के बाद दूसरे किसानों के बराबर मुआवजे की मांग को लेकर बाईपास स्थित जीएसएस पब्लिक स्कूल के पास रविवार को किसान एक दिन के सांकेतिक धरने पर बैठे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एनएचएआई व प्रशासन ने अधिग्रहीत जमीन पर कब्जा लेने की कोशिश की तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि एनएचएआई और प्रशासन अधिग्रहीत जमीन पर जबरन कब्जा करने की योजना बना रहा है। किसानों ने कहा कि अधिग्रहीत जमीन पर जबरन कब्जा न करें, उनकी मांगों को पूरा करने के बाद ही कब्जा करने दिया जाएगा। यदि शासन-प्रशासन ने जबरदस्ती कब्जा करने की कोशिश की तो वह सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। यदि किसानों को दूसरे किसानों के बराबर मुआवजा नहीं दिया तो यह किसानों के साथ अन्याय होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रवेश जैनर, सुरेंद्र राणा, सुभाषचंद, नरेंद्र, जोगिंद्र बिधूड़ी, पप्पू, राजीव जैनर, मुखिया, राजकुमार, दिनेश, कपिल, महकार सिंह, परेश अहलावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed