फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If demolition happens, traders will take to the streets

Meerut News: ध्वस्तीकरण हुआ तो सड़कों पर उतरेंगे व्यापारी

Thu, 29 Jan 2026 08:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
If demolition happens, traders will take to the streets
मलियाना पुल के नीचे  बनी दुकानों को अवैध बताकर नगर निगम द्वारा जारी किए गए नोटिस के विरोध में म
मलियाना पुल के नीचे 150 दुकानों के ध्वस्तीकरण नोटिस देने पर भड़के व्यापारी, महापौर से मिलकर जताया विरोध
विज्ञापन

-20 जनवरी को नगर निगम ने दिए थे नोटिस
- मेयर ने बीच का रास्ता निकालने का दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। नगर निगम की ओर से मलियाना फ्लाईओवर के नीचे 150 दुकानों के ध्वस्तीकरण के नोटिस जारी करने के विरोध में व्यापारी लामबंद हो गए हैं। संबंधित व्यापारियों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में महापौर हरिकांत अहलूवालिया से मिलकर अपना विरोध जताया। व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि ध्वस्तीकरण किया गया तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। शहर बंद करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
मलियाना फ्लाईओवर के नीचे 150 व्यापारियों ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में महापौर हरिकांत अहलूवालिया को कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। 150 व्यापारियों ने अपनी समस्याएं बताई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महापौर कैंप कार्यालय पहुंचे सभी व्यापारियों ने नोटिस मिलने पर नगर निगम के प्रति नाराजगी जताई। व्यापारियों का पक्ष रखते हुए विनीत शारदा ने कहा कि यह दुकानें ही 150 व्यापारियों का रोजी रोटी का साधन है। यह छिन गई तो व्यापारी सड़क पर आ जाएगा। उनके परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। किसी भी कीमत पर व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी अनिल अग्रवाल ने कहा कि 20 जनवरी को नगर निगम ने 150 से अधिक व्यापारियों को नोटिस दिया था। नोटिस में बताया कि फ्लाईओवर के नीचे दुकान जाम का मुख्य कारण हैं। ऐसे में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। धीरज गोयल ने कहा कि सभी व्यापारी एकजुट हैं। यदि ध्वस्तीकरण हुआ तो इसका विरोध किया जाएगा। शहर को बंद करने के फैसला लेने से भी व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे।

महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने आश्वासन दिया कि दुकानों को नहीं तोड़ा जाएगा। इस मामले में विभागीय अधिकारियों से बातचीत करके व्यापारियों के पक्ष में बीच का रास्ता निकाला जाएगा। इसके साथ ही व्यापारियों की अन्य समस्याओं का भी समाधान होगा। ज्ञापन देने वालों में राकेश, सचिन, गौरव गुप्ता, अजय, राजकुमार आदि काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed