फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If arrangements were made on the bridge in Ganganagar, the traffic remained smooth.

Meerut News: गंगानगर में पुल पर व्यवस्था बनी तो सुचारू रहा यातायात

Thu, 11 Dec 2025 10:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
If arrangements were made on the bridge in Ganganagar, the traffic remained smooth.
एसपी ट्रैफिक ने बुलेट बाइक का काटा 18 हजार का चालान, सीज की
विज्ञापन

- फोटो भी
गंगानगर। मवाना रोड पर कसेरूखेड़ा पुल पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर ज्यादातर कट बंद कर दिए। कसेरूखेड़ा से आने वाले वाहनो को सीओ ऑफिस के सामने से डायवर्ट किया गया। अतिरिक्त पुलिस से यातायात सुचारू रहा। एसपी ट्रैफिक ने आवाज करने वाले बुलेट का 18 हजार का चालान कर उन्हें सीज कर दिया।

पुलिस ने सुबह होते ही करीब 20 बैरीकेड लगाकर पुल को दो हिस्सों में बांट दिया। इससे गलत दिशा से वाहन नहीं आ सके। वहीं, दूसरी ओर कसेरुखेड़ा से आने वाले वाहन जो पहले पुल से साकेत की ओर मुड़ते थे, उन्हें अब सीओ ऑफिस के सामने से होकर मुड़वाया गया। इससे सड़क ब्लॉक होने से बची रही। अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की मदद से आज पूरे दिन यातायात सुचारू रहा। शाम को एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा, गंगानगर पुलिस पहुंच गई। वाहनों की चैकिंग शुरू की गई। बुलेट पर बिना हेलमेट आए दो युवकों को रोक लिया गया। बुलेट स्टार्ट कराकर देखी तो उसमें आवाज वाले धमाके छूटने लगे। एसपी ट्रैफिक ने बिना एचएसआरपी नंबर प्लेट, इंश्योरेंस, हेलमेट और प्रतिबंधित साइलेंसर का कुल 18 हजार रुपए का चालान काटते हुए बाइक सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed