फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Idea Vodafone employees performed

आइडिया-वोडाफोन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Jan 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Idea Vodafone employees performed
आइडिया-वोडाफोन के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गंगानगर। आइडिया-वोडाफोन कंपनी के कर्मचारियों को हटाने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मंगलवार को मेरठ स्थित आइडिया के कार्यालय से जुड़े सैकड़ों कर्मचारियों को मेल भेजकर कार्यकाल समाप्त होने की सूचना दी। कंपनी के कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।

आइडिया कर्मचारियों ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से मवाना रोड स्थित कार्यालय व अन्य कार्यालयों में काम कर रहे हैं। एजेंसी द्वारा भेजी गई मेल ने उनके होश उड़ा दिए हैं। मेल में 31 जनवरी से कर्मचारियों का कार्यकाल समाप्त होने की बात कही। मवाना रोड स्थित आइडिया एमएनसी, मुजफ्फरनगर, हापुड़, शामली, सहारनपुर, मेरठ समेत कई क्षेत्रों के सौ से ज्यादा कर्मचारियों को मेल भेजकर कार्यकाल समाप्त होने की बात कही गई। मंगलवार सुबह ऑफिस पहुंचे कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। रामकुमार, जितेंद्र, विजय कुमार, डीएस राणा, किशन, परविंदर कुमार, रविंद्र, पंकज आदि ने बताया कि कंपनी ने पूर्व में कोई नोटिस दिए बिना कार्यकाल समाप्त होने की घोषणा कर दी है। ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ेगा। कर्मचारियों ने पूर्व की तनख्वाह के साथ कार्यकाल बढ़ाने की मांग की। कहा कि जब तक उन्हें बहाल नहीं किया जाएगा। वह किसी भी कीमत पर कार्य नहीं करेंगे। उधर, शाम तक कंपनी का कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारियों से मिलने नहीं पहुंचा। बुधवार को भी हड़ताल जारी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed