फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ICSE Result 2019: Suhani Jain topped the school with 97.8 percent marks and wants to become an IAS

आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं सुहानी, 97.8 फीसदी अंकों के साथ किया स्कूल टॉप

Tue, 07 May 2019 09:52 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
ICSE Result 2019: Suhani Jain topped the school with 97.8 percent marks and wants to become an IAS
अपने परिवार के साथ सुहानी जैन - फोटो : अमर उजाला

आईसीएसई हाईस्कूल में 97.8 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय टॉप करने वाली सुहानी जैन आईएएस बनना चाहती हैं। बैडमिंटन खेलना, मूवी देखने की शौकीन सुहानी रोजाना पांच घंटे पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। हिस्ट्री, केमिस्ट्री, इंग्लिश लिटरेचर में उसके शत प्रतिशत अंक हैं।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के खतौली में सेंट थॉमस स्कूल की छात्रा सुहानी जैन के पिता अनिमेश जैन सराफा कारोबारी हैं। माता रितु गृहणी हैं। वह आईएएस बनना चाहती हैं। इसी लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ रही है। नगर की बड़ा बाजार निवासी सुहानी जैन ने बताया कि उसने पढ़ाई को लेकर कोई विशेष शेड्यूल नहीं बनाया था। प्रतिदिन पांच घंटे की पढ़ाई की। पूरे परिवार का सहयोग मिला। सफलता के लिए माता पिता और गुरुजनों को श्रेय देती है। बड़ी बहन रिशु जैन दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज में स्टेटिक्स होनरर्स में अध्ययनरत है। छोटा भाई प्रांजल सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा-8 में पढ़ता है। पिता अनिमेश जैन ने बताया कि बेटी पढ़ाई में शुरुआत से ही अच्छी है। उन्हें उम्मीद थी कि वह बेहतर नंबर लाएगी।
विज्ञापन


सुहानी जैन 
अंक : 97.8 प्रतिशत
पिता : अनिमेश जैन
माता : रितु जैन 
स्कूल : सेंट थॉमस खतौली
लक्ष्य : आईएएस बनना
शौक : बैडमिंटन खेलना व मूवी देखना
पढ़ाई का शेड्यूल : पांच घंटे प्रतिदिन

विषयवार अंक
विषय अंक : लिटरेचर इन इंग्लिश : 100
हिस्टरी एंड सिविक्स : 100
केमिस्ट्री : 100
कंप्यूटर एपलीकेशन : 100
हिंदी : 99
भूगोल : 97
बायलोजी 94
गणित में 98
फिजिक्स 93
अंग्रेजी 86

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed