फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ICSE Result 2019: Rohan ICSE topped in 10th and Gilhotra topped the district in 12th ICSE

ICSE Result 2019: आईसीएसई 10वीं में रोहन और 12वीं में श्रेष्ठ गिल्होत्रा बने जिला टॉपर

Tue, 07 May 2019 07:28 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 May 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
ICSE Result 2019: Rohan ICSE topped in 10th and Gilhotra topped the district in 12th ICSE
अपने परिवार के साथ रोहन राजपूत - फोटो : अमर उजाला

आईसीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम मंगलवार को जारी हुआ। 10वीं में ओवरऑल साइंस स्ट्रीम के रोहन राजपूत ने बाजी मारी, जबकि कॉमर्स स्ट्रीम में उमामा अव्वल आईं। 12वीं में श्रेष्ठ गिल्होत्रा ने जिला टॉप किया।

विज्ञापन


सहारनपुर जनपद में आईसीएसई बोर्ड के मात्र दो स्कूल हैं, जिनमें इनफेंट जीजस स्कूल जो 10वीं तक है, जबकि दूसरा सहारनपुर पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंड्री है। 10वीं और 12वीं में ओवरऑल टॉपर सहारनपुर पब्लिक स्कूल के छात्र रहे। 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के श्रेष्ठ गिल्होत्रा ने 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल और जनपद टॉप किया। दूसरे स्थान पर आस्था सिंह रहीं, जिन्होंने 93 फीसदी अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर हसन सिद्दीकी रहे, जिन्होंने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 10वीं में ओवरऑल टॉपर सहारनपुर पब्लिक स्कूल के साइंस स्ट्रीम के रोहन राजपूत रहे, जिन्होंने 97.80 फीसदी अंक हासिल किए। 95.4 फीसदी अंकों के साथ इनफेंट जीजस स्कूल के देव आहूजा दूसरे स्थान पर रहे, जबकि सहारनपुर पब्लिक स्कूल की ही दीक्षा नायर ने 95.2 फीसदी अंकों के साथ जनपद में तीसरा स्थान पाया। 10वीं की कॉमर्स स्ट्रीम केवल इनफेंट जीजस स्कूल में है। कॉमर्स स्ट्रीम में उमामा ने 90.2 फीसदी अंकों के साथ पहला, 89 फीसदी अंकों के साथ तमन्ना सुल्तान ने दूसरा और 86 फीसदी अंकों के साथ खुशी ग्रोवर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed