{"_id":"69f3054fea21198ded073a65","slug":"icse-isc-result-2026-declared-west-up-students-shine-with-scores-up-to-99-2026-04-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ICSE-ISC Result 2026: मेरठ, बागपत और बिजनौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 99% तक पाए अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ICSE-ISC Result 2026: मेरठ, बागपत और बिजनौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 99% तक पाए अंक
Thu, 30 Apr 2026 01:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:01 PM IST
सार
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित हो गए हैं। मेरठ, बागपत और बिजनौर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। कई छात्रों ने 98 से 99 प्रतिशत तक अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
विज्ञापन
ICSE-ISC Result 2026
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम आज घोषित कर दिए गए। परिणाम घोषित होने के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी का माहौल है। मेरठ, बागपत और बिजनौर के कई छात्रों ने शानदार अंक हासिल कर अपने स्कूल और जिले का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही छात्रों और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
मेरठ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा राजश्री ने कक्षा 12वीं में 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं गौरिका वैश्य ने 12वीं परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में शानदार उपलब्धि दर्ज की।
विज्ञापन
बिजनौर में ख्याति गर्ग ने हासिल किए 99.25%
बिजनौर जनपद में आईएससी परीक्षा में ख्याति गर्ग ने पीसीएम वर्ग में 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता से विद्यालय और परिवार में खुशी का माहौल है।
वहीं सेंट मैरी स्कूल बिजनौर के छात्र ध्रुव चहल ने कक्षा 10वीं में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। शिक्षकों ने इसे उनकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम बताया।

परिवार के साथ टाॅपर जयंत
- फोटो : संवाद
बड़ौत के जयंत तोमर बने जनपद टॉपर
बागपत जनपद के बड़ौत क्षेत्र में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट (ISC) परीक्षा में जयंत तोमर ने 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। इससे पहले भी उन्होंने हाईस्कूल (ICSE) में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।
इसी स्कूल की छात्रा वृति जैन ने ISC (12वीं) में 97.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं ICSE (10वीं) परीक्षा में सारांश गर्ग ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सिस्टर जैसी जोस और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।