फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   icse and ise result

10वीं और 12वीं दोनों में सेंट मेरीज के छात्रों का दबदबा रहा

Tue, 30 May 2017 03:39 AM IST
amar ujala meerut
amar ujala meerut Updated Tue, 30 May 2017 03:39 AM IST
विज्ञापन
icse and ise result
खुशी में उछलते छात्र।

जिले में 1480 छात्रों ने आईसीएसई (10वीं) और आईएससी (12वीं) की परीक्षा दी थी। दसवीं में 1059, बारहवीं में 421 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। 10वीं और 12वीं दोनों में सेंट मेरीज एकेडमी के छात्रों का दबदबा रहा। 12वीं में यशवर्द्धन तोमर जिले के टॉपर बने। शाश्वत सक्सेना ने 10वीं में जिला टॉप किया। सोफिया गर्ल्स स्कूल की यशी सक्सेना ने 97.6 प्रतिशत अंक लेकर दसवीं में स्कूल टॉप किया। सोफिया में 12वीं कॉमर्स की छात्रा शगुन चड्ढा 97.5 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर बनीं।

विज्ञापन


साइंस में आन्या भार्गवी ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर स्ट्रीम टॉप किया। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल छीपीटैंक में विज्ञान के छात्र दीपांकुर कंसल 96.5 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर बने। 10वीं में दिव्यम अग्रवाल 96.8 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बने। ऑल सेंट स्कूल बच्चा पार्क में आशुतोष शर्मा 96 प्रतिशत अंक लेकर 10वीं टॉपर बने। ऑल सेंट्स स्कूल में पहली बार बारहवीं की परीक्षा हुई। मोहम्मद अहतशाम सैफी कॉमर्स स्ट्रीम से 85.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर बने। कंकरखेड़ा के सेंट फ्रांसिस में अविलीन कौर 10वीं में 96.2 अंक लेकर टॉपर बनीं। कंकरखेड़ा के सेंट जेम्स स्कूल से अनुष्का गुप्ता ने 85.4 अंक लेकर स्कूल टॉप किया।
विज्ञापन

 
सोफियंस से आगे निकले मेरियंस
मेरठ। आईसीएसई के परीक्षा परिणामों में सेंट मेरीज के छात्र लगातार तीन सालों से सोफिया गर्ल्स स्कूल को पछाड़ते आ रहे हैं। सेंट मेरीज एकेडमी के पांच छात्रों ने दसवीं में एनसीआर टॉप किया है। 12वीं में एनसीआर का सेंकेड टॉपर सेंट मेरीज से ही है। जिले में 10वीं के सारे टॉपर सेंट मेरीज एकेडमी से हैं। 12वीं साइंस क ा टॉपर सेंट मेरीज एकेडमी से है। केवल कॉमर्स की टॉपर सोफिया गर्ल्स स्कूल की छात्रा है। लड़कों के लिए सेंट मेरीज और लड़कियों के लिए सोफिया गर्ल्स स्कूल में एडमिशन की मारामारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनिंदा छात्रों को ही यहां पढ़ने का मौका मिल पाता है। ऐसे में इन दोनों स्कूलों के रिजल्ट पर सबकी नजर टिकी होती है। टॉपर्स लिस्ट में इनके ही छात्र छाए रहते हैं। 2015 में सेंट मेरीज के यशवर्द्धन तोमर ऑल इंडिया में सेकेंड टॉपर थे। इस साल एनसीआर सेकेंड टॉप हैं। 2015 में सेंट मेरीज के संयम गुप्ता ने ऑल इंडिया में कॉमर्स स्ट्रीम से रैंक ली थी। अंकों के हिसाब से भी सेंट मेरीज छात्रों के अंक बेहतर हैं। 10वीं में शाश्वत सक्सेना ने 98.60 प्रतिशत अंक लिए हैं। सोफिया में यशी सक्सेना और गौरी मल्होत्रा 97.6 प्रतिशत अंक लाई हैं। 12वीं साइंस में यशवर्द्धन 98.75 लिए हैं। सोफिया से शगुन चड्ढा 97.5 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में आन्या भार्गवी ने 96.5 अंक लेकर सेंट मेरीज के आशीष जैन को 96 प्रतिशत पर पछाड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed