फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ice cream vendor dies due to collision with tourist bus

टूरिस्ट बस की टक्कर से आइसक्रीम विक्रेता की मौत

Fri, 02 Oct 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ice cream vendor dies due to collision with tourist bus
मोदीपुरम। मेरठ-करनाल हाईवे पर गणपति विहार के सामने बृहस्पतिवार को एक टूरिस्ट बस ने आइसक्रीम ठेले को टक्कर मार दी। इससे आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे कंकरखेड़ा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सरधना निवासी फुरकान आइसक्रीम विक्रेता था। वह बृहस्पतिवार को ठेला लेकर सरधना से कंकरखेड़ा चला गया। इस दौरान मेरठ-करनाल हाईवे पर गणपति विहार के सामने तेज गति से आ रही टूरिस्ट बस ने उसके ठेले को टक्कर मार दी। जिससे फुरकान गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक गाड़ी मौके पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया तथा घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहां देर शाम फुरकान ने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फुरकान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, उसकी पत्नी शाइस्ता ने कंकरखेड़ा थाने पहुंचकर आरोपी चालक के खिलाफ तहरीर दी है। उसने बताया कि उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं, पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed