{"_id":"6ae739e6c33bc31dd90b90ad","slug":"i-will-always-stand-up-for-the-honor-of-the-community-sangeet-som-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114099-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : संगीत सोम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा : संगीत सोम
विज्ञापन
सरधना। कैली में आयोजित स्वागत यात्रा एवं अभिनंदन समारोह में भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम का
कैली गांव में मुस्लिम राजपूत समाज के अभिनंदन समारोह में पूर्व विधायक ने दिया भाईचारे पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम राजपूत बहुल गांव कैली में रविवार को मुस्लिम राजपूत समाज की ओर से भाजपा के पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम के स्वागत में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता, भाईचारे और क्षेत्र के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।
समाज के लोगों ने पूर्व विधायक संगीत सोम का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने कहा कि समाज की असली ताकत उसकी एकता और आपसी विश्वास में होती है। समाज के लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सम्मान और स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं किया जा सकता। क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना उनकी प्राथमिकता है।
संगीत सोम ने कहा कि विधायक रहते उन्होंने अपने कार्यकाल में सरधना विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य कराने का प्रयास किया। देश की दूसरे राज्य खेल विश्वविद्यालय को क्षेत्र के गांव सलावा में बनवाया। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने हमेशा प्राथमिकता से काम किया। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुटता बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने सामाजिक भाईचारे को मजबूत करने और युवाओं को शिक्षा, रोजगार तथा तरक्की के अवसरों से जोड़ने पर भी जोर दिया। कहा कि राजनीति उनके लिए केवल चुनाव जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाने और क्षेत्र की सेवा करने का जरिया है। समाज का विश्वास और समर्थन उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है।
कार्यक्रम में हसरत प्रधान, इमरान प्रधान, आतिफ सोम, जाकिर, अब्दुल्ला, इरफान, मुरसलीन, बिजेंद्र शर्मा, सुशील सोम, राजकमल शर्मा, शमशाद और कुंवर मोहम्मद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।