{"_id":"68fa50fd5a46aa3bff0b0967","slug":"i-applied-tilak-fed-sweets-and-prayed-for-my-brothers-long-life-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110486-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: तिलक लगा, मिठाई खिला मांगी भाई की लंबी उम्र की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: तिलक लगा, मिठाई खिला मांगी भाई की लंबी उम्र की दुआ
विज्ञापन
दौराला - दौराला में भैय्या दूज का पर्व मनाते। स्रोत : स्वयं
दौराला। भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। हालांकि, भाई के पास पहुंचने में बहनों को जाम का सामना भी करना पड़ा। बहनों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर भाई की लंबी उम्र की दुआ की।
दौराला, लावड़, सकौती क्षेत्र में धूमधाम से भाई दूज पर्व मनाया गया। पर्व मनाने के लिए बहनें सुबह ही घर से निकल गईं। भाई के घर पहुंचकर बहनों ने भाई को तिलक कर गोला, खील-बताशे आदि दिए। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिया। भाई-बहन ने पर्व की यादों को संजोए रखने के लिए सेल्फी ली और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी की। हालांकि, बहनों को भाइयों के घर तक पहुंचने में जाम की समस्या से भी जूझना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -
भाई दूज का पर्व मनाया
मवाना/बहसूमा/सरधना/रोहटा। भाई बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व बृहस्पतिवार को नगर व आसपास के देहात क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने व्रत रखकर भाइयों को तिलक किया और उनकी लंबी आयु की कामना की। भाइयों ने बहन को उपहार के रूप में नकदी, आभूषण, कपड़े या उनकी पसंद की अन्य कोई वस्तु भेंट की। शादीशुदा बहनें त्योहार मनाने के लिए मायके आई तो कहीं भाई टीका कराने बहनों की ससुराल पहुंचे। इस मौके पर बाजारों में रौनक रही और सड़कों पर भीड़भाड़ रही। मिठाई की जमकर बिक्री हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
यमराज ने बहन यमुना को दिया था रक्षा का वचन
परीक्षितगढ़। नगर व क्षेत्र में भाई दूज का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक कर उनकी दीर्घायु की कामना की।
नगर के होली वाला मोहल्ला में राकेश बंसल के आवास पर कथावाचक नेहा बंसल ने बताया कि भगवान सूर्य की पुत्री यमुना अपने भाई यमराज से बड़ा स्नेह करती थी। उसने भोजन पर अपने भाई को निमंत्रण देकर अपने घर के लिए वचनबद्ध कर लिया। यमराज ने सोचा मैं तो प्राणों को हरने वाला हूं, मुझे कोई भी अपने घर नहीं बुलाना चाहता है। लेकिन जिस सद्भावना से बहन बुला रही है उसका पालन करना मेरा धर्म है। बहन के घर आते समय यमराज ने नरक में निवास करने वाले जीवों को मुक्त कर दिया। यमराज को अपने घर देख बहन यमुना की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। वह अपने भाई को भोजन कराती हैं। वहीं यमराज ने अपनी बहन से प्रसन्न होकर वर मांगने को कहा। बहन ने कहा कि प्रतिवर्ष इसी दिन मेरे घर पर आया करो, बहन इस दिन अपने भाई को आदर-सत्कार के साथ टीका करे, उसे तुम्हारा भय न हो। यमराज ने तथास्तु कहकर अपनी बहन को उपहार भेंट किए। तभी से भाई दूज का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान राहुल गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, मेघा गर्ग, रेनू बंसल आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया
माछरा/मुंडाली। क्षेत्र मे भाई दूज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दुकानों पर सूखा नारियल और मिठाई खरीदने के लिए भीड़ रही। महिलाओं को रोडवेज बस में जगह न मिलने पर प्राइवेट वाहनों में भूसे की तरह भरकर सफर करना पड़ा। मेरठ-गढ़, किठौर-हापुड़ मार्ग पर रोडवेज बसें कम ही स्थानों पर रुकी। यात्रियों को टेंपो, छोटा हाथी आदि वाहनों में बैठकर सफर करना पड़ा और चालकों ने मनचाहा किराया वसूला। बहनों ने भाइयों के लिए सूखे नारियल की खरीदारी की। भाई दूज को गोला 400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया।