{"_id":"694a894ee83ae2c9f30e35ad","slug":"i-am-firmall-india-kavi-sammelan-will-be-held-today-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1061659-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मैं अटल हूं...अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मैं अटल हूं...अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आज होगा
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को आईएमए सभागार में मैं अटल हूं...अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा। बेगमबाग स्थित रेस्टारेंट में हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी गई। यह आयोजन कवि मित्र परिवार की ओर से किया जाएगा। समिति के मुख्य संरक्षक ज्ञानेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह कवि सम्मेलन अटल के राष्ट्रवादी विचारों, ओजस्वी व्यक्तित्व और साहित्यिक योगदान को समर्पित है।
सम्मेलन के सूत्रधार हास्य कवि डाॅ. प्रतीक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित एवं टीवी प्रसिद्ध कवि अपनी ओज, वीर रस, हास्य और संवेदना से भरपूर रचनाओं के माध्यम से अटल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसमें दिनेश रघुवंशी, राजेश चेतन, राज कौशिक, धर्मेंद्र सोलंकी, दीपक पारिक, शिखा श्रीवास्तव, कोमल रस्तोगी सहित अन्य काव्य पाठ करेंगे। संचालन डॉ. प्रतीक गुप्ता करेंगे। प्रेस वार्ता में समिति के वरिष्ठ सदस्य शांतिस्वरूप गुप्त, डॉ. सुबोध गर्ग, नीरज गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, डॉ. राजीव शेखर, विपुल सिंघल, राजकुमार और सुमित मिश्रा मौजूद रहे।