{"_id":"693718c30a800417c90d7d07","slug":"husbands-girlfriend-calls-posing-as-bank-official-woman-seeks-protection-meerut-news-c-44-1-smrt1055-110661-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति की प्रेमिका ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बुलाया, महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति की प्रेमिका ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर बुलाया, महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बा करनावल निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति की प्रेमिका ने फर्जी बैंक अधिकारी बनकर उसे सरधना बुलाने का प्रयास किया। महिला ने इस घटना को प्रेम प्रसंग के विवाद से जोड़कर अपनी और परिवार की सुरक्षा करने की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी इंचौली थाना क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी निवासी युवक से हुई थी। इस दौरान उनकी बेटी का जन्म हुआ जो गंभीर बीमारी से जूझ रही है। पीड़िता के अनुसार, बच्ची के इलाज के समय पति का संबंध गांव अलीपुर निवासी युवती से हो गया।
महिला ने तहरीर में आरोप लगाया कि उक्त युवती ने मोबाइल नंबर से कॉल कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए उसे सरधना बुलाने के लिए दबाव बनाया। बार-बार कॉल आने पर पीड़िता ने परिवार को जानकारी दी। परिजनों ने जांच की तो कॉल करने वाली महिला की पहचान उसके पति की प्रेमिका के रूप में हुई। पीड़िता सोमवार को सरधना थाने पहुंची और पति की प्रेमिका पर जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कॉल डिटेल और अन्य तथ्यों की जांच कर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।