फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband thrashes wife after finding her with a young man; commotion ensues.

Meerut News: पत्नी को युवक के साथ देखकर पति ने की धुनाई, हंगामा

Wed, 17 Jun 2026 09:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 09:21 PM IST
विज्ञापन
Husband thrashes wife after finding her with a young man; commotion ensues.
लालकुर्ती पुलिस तीनों को पकड़ कर थाने ले आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लालकुर्ती पैठ बाजार में बुधवार दोपहर पति ने पत्नी को एक समुदाय के युवक के साथ घूमते हुए पकड़ लिया। पति ने दोनों की पिटाई करनी शुरू कर दी। इसके बाद हंगामा हो गया। पुलिस तीनों को थाने ले आई। यहां महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई। पति ने लव जिहाद, मारपीट व एससी-एसटी उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ लालकुर्ती थाने पर नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने लव जिहाद का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भावनपुर के गांव रूकनपुर निवासी अनुज एक स्पोटर्स फैक्टरी में काम करता है। तीन साल पहले उसका गांव की ही डोली से प्रेम प्रसंग हो गया। डेढ़ साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। डोली के दस माह की बेटा है। अनुज ने आरोप लगाया कि कुछ दिन से उसे डोली पर शक था। वह छिपकर मोबाइल पर बातचीत करती रहती थी। बुधवार को वह गांव से पैठ बाजार सामान खरीदने की बात कहकर आई। उसने उसका छिपकर पीछा किया। पैठ बाजार में उसने डोली को एक युवक के साथ घूमते पकड़ लिया। अनुज ने पत्नी व उसके प्रेमी की पैठ बाजार में ही धुनाई शुरू कर दी। इससे हंगामा मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर लालकुर्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डोली, उसके प्रेमी व अनुज को वह थाने ले आई।अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही, विशाल धानक, मनोज उपाध्याय व हिंदू संगठन के लोग थाने पहुंचे। उन्होंने युवक पर लव जिहाद कर हिंदू महिलाओं को फंसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। महिला को आशा ज्योति केंद्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed