फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband sucide in shatabdi nagar

अमरोहा से ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 05 Apr 2021 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:25 AM IST
विज्ञापन
husband sucide in shatabdi nagar
अमरोहा से ससुराल आए युवक ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

परतापुर (मेरठ)। शताब्दी नगर में अपनी ससुराल से एक किलोमीटर दूर जाकर युवक देवेंद्र ने पेड़ से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक का पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा था। ससुराल आने के बाद भी उसका पत्नी से विवाद हुआ और इसके बाद उसने यह कदम उठाया। देवेंद्र ताजपुर डूंगर जिला अमरोहा का रहने वाला था। परतापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

लॉकडाउन के दौरान देवेंद्र की शादी शताब्दी नगर बी ब्लॉक की रहने वाली पूनम के साथ हुई थी। उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते वह यहां मायके आए हुई थी। रविवार दोपहर देवेंद्र ससुराल में आया था। यहां उसका पत्नी से विवाद हो गया। बाद में वह फांसी लगाकर जान देने की चेतावनी देते हुए चला गया। उसके न लौटने पर पूनम और उसके परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। घर से करीब एक किलोमीटर दूर ही देवेंद्र का शव पेड़ पर फंदे से लटका था। बाद में पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed