फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband shot dead his wife and brother in law in Bijnor district

यूपी: बिजनौर में भाई-बहन की निर्मम हत्या, पति ने पहले पत्नी, फिर साले को उतारा मौत के घाट 

Thu, 08 Aug 2019 11:11 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 08 Aug 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
husband shot dead his wife and brother in law in Bijnor district
भाई-बहन - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में बुधवार देर रात भाई-बहन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने पहले अपनी पत्नी और फिर साले को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने भाई बहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंज दारानगर के गांव निजामतपुर निवासी महिला जया का पति उसे बुधवार रात को मायके से लेकर मेला दिखाने के लिए पहुंचा। यहां गंज में ढाबे पर काम कर रहे साले अरविंद को भी बुला लिया। यहां किसी बात पर कहासुनी होने के बाद पति ने जया को गोली मार दी। पास में ही मौजूद साले अरविंद ने बहन को बचाने की कोशिश की तो उसे भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल भाई-बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। उधर भाई बहन की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed