फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband reached police station after killing his wife's boyfriend in Saharanpur

Saharanpur: पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर थाने पहुंचा पति, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट

Tue, 06 Sep 2022 11:19 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 06 Sep 2022 11:19 AM IST
सार

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी और फिर थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Husband reached police station after killing his wife's boyfriend in Saharanpur
एसएसपी सहारनपुर, विपिन ताड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की रात एक युवक ने अपनी पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी धारदार हथियार लेकर देहात कोतवाली पहुंच गया और पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो आरोपी ने एक युवक की धारदार हथियार से गर्दन काटी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव हलालपुर निवासी मोमिन मजदूरी करता है। मोमिन और उसकी पत्नी की मदद गांव का ही कय्यूम (35) करता था।  इसी दौरान मोबीन की पत्नी के कय्यूम से अवैध संबंध हो गए। जिसका पता मोबिन को चल गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Road Accident: बागपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने परिवार के तीन लोगों को कुचला
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में पूछताछ के दौरान मोबीन ने बताया कि उसने कय्यूम को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं माना और उसके घर पर आना-जाना रखता था।

सोमवार की देर रात जब मोबिन काम से लौटा तो कय्यूम उसके घर पर ही था, जिसके बाद दोनों के बीच मोबिन की पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ और मोबिन ने घर में ही रखा चाकू उठाकर कय्यूम की गर्दन पर वार कर दिया। जिससे कय्यूम की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी सिटी राजेश कुमार का कहना है कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed