फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband gives triple talaq to wife from Saudi Arabia after daughter is born in Meerut

Meerut: बेटी पैदा होने पर शौहर ने सऊदी अरब से बीवी को दिया तीन तलाक, गर्भावस्था के दौरान काटा था हाथ

Sat, 16 Dec 2023 08:35 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 16 Dec 2023 08:35 PM IST
सार

Meerut News : बेटी पैदा होने पर शौहर ने सऊदी अरब से अपनी बीवी को तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान शौहर ने उसका चाकू से हाथ भी काटा था।

विज्ञापन
Husband gives triple talaq to wife from Saudi Arabia after daughter is born in Meerut
पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मेरठ में तीन तलाक का एक मामला सामने आया है। लोहिया नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता अलीशा ने सऊदी अरब में नौकरी करने वाले अपने शौहर आदिल पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने बताया कि बेटी पैदा होने पर शौहर ने तीन तलाक दिया है। वहीं, पीड़िता ने शौहर के परिजनों पर भी आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, महिला अलीशा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में श्याम नगर के रहने वाले आदिल के साथ हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही आदिल और उसका परिवार दहेज में बुलेट और एक लाख की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। गर्भावस्था के दौरान आदिल ने दरिंदगी की हद पार करते हुए चाकू से महिला का हाथ काट डाला। 

विज्ञापन

वहीं, रिश्तेदारों की पंचायत में शौहर और उसके परिवार वालों ने फिर से परेशान न करने का वादा करके महिला से माफी मांग ली थी। इसके बाद महिला ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराल वाले उसके दुश्मन बन गए। शौहर नौकरी करने के लिए सऊदी अरब जाने लगा तो महिला के मायके वालों ने ही जैसे-तैसे उसे 50 हजार का इंतजाम करके दिया। शौहर के सऊदी अरब जाते ही ससुराल वालों ने महिला के साथ मारपीट करके उसे घर से निकाल दिया। 

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान

अलीशा का आरोप है कि दो दिन पहले उसके पति आदिल ने सऊदी अरब से फोन करके तीन तलाक का फरमान सुना दिया। महिला का आरोप है कि पुलिस भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब इस मामले में एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि लोहिया नगर पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed