Muzaffarnagar: पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, ससुराल से लौटे पति की चंद मिनटों बाद मौत, सड़क किनारे मिला शव
मुजफ्फरनगर के पुरकाजी क्षेत्र में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी के साथ न लौटने के बाद युवक का शव सड़क किनारे मिला। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर जनपद के पुरकाजी क्षेत्र के झबरपुर गांव में पत्नी को लेने ससुराल आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पत्नी के साथ घर लौटने को लेकर हुए विवाद के कुछ घंटे बाद युवक का शव गांव के बाहर सड़क किनारे मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
मृतक की पहचान उत्तराखंड के गोरधनपुर गांव निवासी शिवराज उर्फ बिट्टू (36) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। उसकी पत्नी रूपा पिछले कुछ दिनों से अपने मायके झबरपुर में रह रही थी।
यह भी पढ़ें:BJP New Team: चुनाव से पहले बदले पार्टी के समीकरण, OBC पर बड़ा दांव, बेनिवाल समेत इन नेताओं को अहम जिम्मेदारी
जानकारी के अनुसार मंगलवार को शिवराज अपनी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा था। ससुराल पक्ष ने पत्नी को कुछ दिन बाद भेजने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद शिवराज देर शाम अपने घर लौटने के लिए वहां से चला गया।
कुछ समय बाद राहगीरों ने सूचना दी कि गांव के बाहर सड़क पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शिवराज की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उसके तीन बेटियां और एक आठ वर्षीय बेटा है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
प्रभारी चिकित्सक सुमित कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में आशंका है कि मृतक ने किसी जहरीले अथवा नशीले पदार्थ का सेवन किया था। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।