{"_id":"5ca9f417bdec22145544f94b","slug":"husband-escaped-with-girlfriend-leaving-eight-children-and-his-wife-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मकान में ताला लगा पत्नी व आठ बच्चों को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हुआ पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मकान में ताला लगा पत्नी व आठ बच्चों को छोड़कर प्रेमिका संग फरार हुआ पति
Sun, 07 Apr 2019 06:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 07 Apr 2019 06:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में अपनी पहली पत्नी और आठ बच्चों को छोड़कर पति अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया। पीड़िता पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 20 वर्ष पूर्व भूड़ निवासी व्यक्ति के साथ हुआ था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति का किसी युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका पति मकान और जेवर गिरवी रखकर अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। पति मकान में भी ताला लगाकर चला गया। मकान बंद होने से वह दर दर की ठोकर खा रही है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
ट्रक क्लीनर लापता
खतौली के मोहल्ला ढाकन चौक निवासी शमीम ट्रक पर क्लीनर के रूप में रहता है। शमीम पिछले तीन दिनों से लापता है। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने दूसरे ट्रक पर रहने वाले एक युवक को पूछताछ करने को हिरासत में लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/