फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband beats neighbour over 'that' dispute, accused arrested

Meerut News: ‘वो’ को लेकर विवाद में पति ने पड़ोसी को पीटा, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Husband beats neighbour over 'that' dispute, accused arrested
पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच ‘वो’ को लेकर चल रहा विवाद उस समय बढ़ गया जब पति और कथित प्रेमी आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें पड़ोसी युवक घायल हो गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल के अनुसार, कॉलोनी निवासी मनजीत अपने परिवार के साथ रहता है। पड़ोस में रहने वाला शरद मूल रूप से दौराला क्षेत्र का निवासी है। आरोप है कि मनजीत की पत्नी और शरद के बीच काफी समय से बातचीत होती थी, जिसका मनजीत विरोध करता था। इसी बात को लेकर दंपती के बीच पहले से विवाद चलता आ रहा था, जबकि शरद इन आरोपों को निराधार बता रहा था।
विज्ञापन

बताया गया कि शुक्रवार शाम को मनजीत की शरद से आमने-सामने मुलाकात हो गई। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मनजीत ने शरद की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। घायल शरद की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपी मनजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed