{"_id":"6abd4cac43019ffd6c0bd7d3","slug":"husband-accused-of-pronouncing-triple-talaq-over-the-phone-meerut-news-c-72-1-mct1011-160312-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति पर फोन पर तीन तलाक देने का आरोप
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में दो लाख रुपये मांगने, मारपीट करने और फोन पर तीन बार तलाक बोलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
श्यामनगर निवासी शबनम ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले लिसाड़ी गेट निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति व ससुराल वाले उसे पैसों के लिए परेशान करने लगे थे। घर के खर्च के लिए भी उसे रुपये नहीं दिए जाते थे और मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया जाता था।
शबनम के मुताबिक, उसकी तीन बेटियां हैं। आरोप है कि बेटियां होने पर भी ससुराल वाले उसे ताने देते और मारपीट करते थे। करीब एक माह पहले पति, ननद और नंदोई ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। साथ ही मायके से दो लाख रुपये की मांग की थी। पीड़िता ने बताया कि 29 सितंबर की शाम करीब चार बजे पति ने अपने भांजे को उसके घर भेजा। भांजे ने दो लाख रुपये का इंतजाम होने के बारे में पूछा। इसी दौरान उसने पति से फोन पर बात कराई। आरोप है कि पति ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए तीन बार तलाक बोल दिया। सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर लगे आरोपों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --