{"_id":"63f5203e3bcd562344002138","slug":"husband-accused-of-hanging-out-with-another-woman-assaulted-mawana-news-c-14-1-127564-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पति पर दूसरी महिला के साथ घूमने का आरोप लगा मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पति पर दूसरी महिला के साथ घूमने का आरोप लगा मारपीट
Wed, 22 Feb 2023 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Wed, 22 Feb 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
मवाना। बस स्टाप पर मंगलवार शाम दूसरी महिला के चक्कर में पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान पति मौके से भाग निकला। पत्नी और दूसरी महिला के बीच घंटे तक ड्रामा चला। पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर घर भेज दिया।
बस स्टाप पर पति-पत्नी और दूसरी महिला के बीच कहासुनी चली तो मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान पत्नी ने पति की पिटाई शुरू कर दी। पत्नी पति को थाने ले जाना चाहती थी, लेकिन वह मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद पत्नी दूसरी महिला को लेकर थाने पहुंची। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला (पत्नी) का आरोप है कि मोहल्ले में रहने वाली महिला से पति के अवैध संबंध हैं। इसके चलते पति खर्च नहीं देता है। दो माह से पति मेरठ में रह रहा है। उक्त महिला पति से मिलने मेरठ पहुंच जाती है। विरोध करने पर उक्त महिला व पति मारपीट करते हैं। कई बार थाने में शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।