{"_id":"6ac9182813033434ba065dc4","slug":"husband-accused-of-attempted-murder-of-pregnant-wife-by-strangling-her-with-a-rope-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106550-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गर्भवती पत्नी के गले में रस्सी डालकर हत्या का प्रयास, पति पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गर्भवती पत्नी के गले में रस्सी डालकर हत्या का प्रयास, पति पर आरोप
विज्ञापन
- दहेज में बाइक और रुपये मांगने का भी आरोप, तमंचा दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मवीमीरा गांव में गर्भवती महिला ने पति पर मारपीट करने, तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और गले में रस्सी डालकर फांसी लगाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
दौराला थाने पर दी तहरीर में मवीमीरा निवासी रेशमा ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2022 में मेरठ के पावली निवासी आरोपी युवक से हुई थी। रेशमा का आरोप है कि शादी के करीब एक वर्ष बाद से ही पति दहेज में बाइक और रुपये की मांग करते हुए उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। 29 जुलाई 2026 को वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई थी।
आरोप है कि सात अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे पति उसके मायके पहुंचा। उस समय परिवार के लोग मजदूरी करने जंगल में गए हुए थे। पति ने गर्भ में पल रहे तीन माह के बच्चे को गिराने का दबाव बनाया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की और तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद गले में रस्सी डालकर फांसी लगाने का प्रयास किया। रेशमा के शोर मचाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -