फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband accused in Farzana murder case surrendered in the police station

Meerut News: फरजाना हत्याकांड में आरोपी पति ने थाने में किया सरेंडर

Wed, 24 May 2023 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 24 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Husband accused in Farzana murder case surrendered in the police station
मेरठ। मेदपुर गांव में फरजाना हत्याकांड का आरोपी पति नसीरूद्दीन ने मंगलवार को थाने में पहुंचकर सरेंडर कर दिया। उसने कहा- साहब मैंने पत्नी की हत्या की है, गिरफ्तार कर लो।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी फरजाना एक युवक से बातचीत करती थी। उसे दोनों पर शक था। सोमवार को उसके घर पर रिश्तेदार आए हुए थे। उन्हें खाना-पीना देने की बजाय पत्नी पड़ोस में अपने पिता के घर चली गई थी।
विज्ञापन

रिश्तेदारों के जाने के बाद फरजाना ने उसके साथ झगड़ा किया और पुलिस में भी शिकायत करने की धमकी दी। तभी उनके बीच विवाद बढ़ गया और उसने गुस्से में आकर पत्नी की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के बाद वह शहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां पर चला गया था और रातभर वहीं पर रहा था। दोपहर वह अपने भाई आजाद के साथ थाने पहुंच गया। भावनपुर थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन


यह था मामला
मेदपुर गांव निवासी हनीफ की इकलौती बेटी फरजाना की सोमवार को उसके पति नसीरूदीन ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। मृतका के बेटे तालिब ने पिता को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया था। नसीरूद्दीन मूलरूप से पचपेड़ा गांव का रहने वाला है, लेकिन फरजाना के पिता ने शादी के बाद उन्हें अपने पड़ोस में ही मकान दिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed