फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband absconded with family after killing wife in Sardhana Meerut, kept misleading father-in-law for a year

मेरठ: पत्नी की हत्या कर परिवार समेत फरार हुआ पति, एक साल तक ससुर को करता रहा गुमराह

Mon, 06 Sep 2021 04:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Sep 2021 04:07 PM IST
सार

विवाहिता के पिता रामचंद्र ने बताया कि रूबी का अक्सर उनके पास फोन आता था। एक साल से उसकी कोई कॉल नहीं आ रही थी। दीपक निराला को कई बार रामचंद्र ने कॉल की, लेकिन वह बार-बार उन्हें भ्रमित करता रहा।

विज्ञापन
Husband absconded with family after killing wife in Sardhana Meerut, kept misleading father-in-law for a year
विवाहिता का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की हत्या कर पति अपने परिवार के साथ फरार हो गया। महिला के मायके वालों ने एसएसपी ने शिकायत की। जिसके चलते पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना कि आरोपी के घर पर ताला लगा है, जिसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी। लेकिन अभी उसका सुराग नहीं लगा। 

विज्ञापन


जानकीपुरम सेक्टर-दो लखनऊ निवासी रामचंद्र रविवार को एसएसपी से मिले। रामचंद्र ने कहा कि उनकी बेटी रूबी ने चार साल पूर्व प्रेम-प्रसंग के चलते मेरठ के सरधना मोहल्ला छावनी निवासी कवि दीपक निराला से शादी की थी। दीपक के पिता सराफा कारोबारी थे, जो कि सरधना में रहते थे। चार दिन पहले 21 अगस्त को दीपक का फोन रामचंद्र के मोबाइल पर आया। उसने बताया कि रूबी की एक साल पूर्व मौत हो गई है। इसका पता लगने पर रामचंद्र मेरठ पहुंचे और उन्होंने एसएसपी को इसके बारे में बताया। 
विज्ञापन


एसएसपी ने सीओ सरधना आरपी शाही को कॉल करके निर्देश दिए कि जांच करके कार्रवाई करें। इंस्पेक्टर सरधना बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ कवि दीपक निराला के घर पहुंचे, जहां ताला लगा मिला। बताया कि दीपक निराला के पिता की भी करीब एक साल पहले मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति के बंटवारे को लेकर दीपक ने अपना मकान बदल लिया था। पुलिस वहां भी गई, लेकिन परिवार गायब मिला। सीओ सरधना आरपी शाही के मुताबिक, दीपक और रूबी के एक साल की बेटी भी थी, जिसकी कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। रामचंद्र की तहरीर पर रूबी की हत्या का मुकदमा सरधना थाना में नामजद दीपक निराला व उसके परिवार पर दर्ज हो गया। 

पत्नी को ऋषिकेश लेकर गया था दीपक 
पुलिस जांच में सामने आया कि दीपक निराला अपनी पत्नी रूबी और परिवार के साथ ऋषिकेश गया था। जहां पर रूबी की संदिग्ध हालत में मौत हो गई और दीपक ने वहीं पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया। दीपक ने अपने ससुर रामचंद्र को फोन पर बताया था कि रूबी की बीमारी के चलते ऋषिकेश में मौत हुई है। 

एक साल से ससुर को गुमराह करता रहा 
रामचंद्र ने बताया कि रूबी का अक्सर उनके पास फोन आता था। एक साल से उसकी कोई कॉल नहीं आ रही थी। दीपक निराला को कई बार रामचंद्र ने कॉल की, लेकिन वह बार-बार उन्हें भ्रमित करता रहा। पुलिस के मुताबिक, रूबी की शादी से परिवार के लोग खुश नहीं थे। शायद यहीं वजह थी कि परिवार के लोग रूबी से फोन पर ज्यादा बात नहीं करते थे। 

दीपक निराला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हो गया है। सरधना पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह पर दबिश दी, लेकिन पूरा परिवार गायब है। ससुर को कॉल करने के बाद से उसका फोन भी बंद है। दीपक की गिरफ्तारी के बाद ही मौत का राज खुलेगा।  - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी, मेरठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed