फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hurt by molestation and blackmailing, a class 10 student committed suicide

Meerut News: छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से आहत दसवीं की छात्रा ने दी जान

Fri, 07 Mar 2025 02:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Hurt by molestation and blackmailing, a class 10 student committed suicide
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

मनचले की करतूत से परेशान होकर ट्यूशन छोड़ा, मां ने दर्ज कराया मुकदमा
वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था आरोपी, भाई के संग आरोपी भागा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग से आहत दसवीं की 14 वर्षीय छात्रा ने बृहस्पतिवार दोपहर फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपी शिवा (35) वीडियो क्लिप वायरल की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोपी की करतूत से तंग आकर छात्रा ने ट्यूशन जाना छोड़ दिया था। परीक्षा देने जाने के दौरान आरोपी छात्रा का पीछा करता था। पीड़ित परिवार ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की तो उन्हें धमकी दी गई।
घटना की जानकारी होने पर राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला, सीओ दौराला और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी अपने भाई के साथ भाग गया। छात्रा की मां ने आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को तलाश रही है।
विज्ञापन

छात्रा अपने चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी। वह गांव के ही कॉलेज में कक्षा दसवीं की पढ़ाई कर रही थी। मां ने आरोप लगाया कि आरोपी शिवा उनकी बेटी को करीब तीन महीने से छेड़छाड़ कर परेशान कर रहा था। अब वीडियो क्लिप वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करने लगा था। आरोपी ने छात्रा का घर से निकलना भी मुश्किल कर दिया था। आरोपी के परिजनों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने पीड़ित परिवार को ही धमकी देना शुरू कर दिया था। आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को छात्रा घर पर अकेली थी। दोपहर के समय छात्रा ने कमरे में पंखे पर दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का छोटा भाई घर पहुंचा। उसने देखा दरवाजा अंदर से बंद था। उसने खिड़की से झांककर देखा तो छात्रा का शव पंखे पर लटका था। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर परिजन और लोग मकान के अंदर घुसे। पुलिस ने शव पंखे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी के परिवार के चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की, सदस्य पहुंची
आत्महत्या के बाद पीड़ित परिवार ने राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की। जिस पर महिला आयोग की सदस्य मीनाक्षी भराला भी मौके पर पहुंच गईं। मीनाक्षी भराला ने बताया कि छात्रा के साथ आरोपी कई महीने से छेड़छाड़ और ब्लैकमेल करता था। इससे आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या की है।
शुक्रवार को था छात्रा का अंग्रेजी का पेपर
मां ने बताया कि बेटी पढ़ने में बहुत होशियार थी। शुक्रवार को बेटी की दसवीं की अंग्रेजी की परीक्षा थी। बोर्ड परीक्षा के लिए बेटी काफी तैयारी कर रही थी। लेकिन आरोपी की हरकतों से परेशान होकर छात्रा घर पर ही तैयारी कर रही थी। बेटी की मौत पर परिजनों को यकीन नहीं हो रहा है। मां ने रोते हुए कहा की बेटी ने पढ़ लिखकर नाम रोशन करने की बात कहती थी।

फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाॅयड मौके पर पहुंची

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाॅयड मौके पर पहुंची। मौके से फिंगरप्रिंट व अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी शिवा व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
आरोपी के साथी भी करते थे ब्लैकमेल
परिजन का आरोप है कि आरोपी के अलावा उसके साथी भी छात्रा को परेशान करते थे और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी के घर पर सिर्फ महिलाएं मौजूद हैं। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हैं।
आरोपी से परेशान एक महिला ने भी दी थी जान

आरोपी शिवा के छेड़छाड़ करने से परेशान होकर छह महीने पहले मोहल्ले की एक अन्य महिला ने भी खुदकुशी कर जान दी थी। महिला ने पड़ोस के युवक से प्रेम विवाह किया था। महिला की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने कोई शिकायत नहीं की थी। इसके चलते आरोपी का हौंसला बढ़ गया था। आरोपी की हरकत से मोहल्ले की लोग भी परेशान हैं। आरोप है कि शिवा अन्य युवतियों से भी छेड़छाड़ करता है और परिवार को धमकी देता है।
---



आरोपी शिवा के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट, आत्महत्या के लिए उकसाने आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की गंभीरता से जांच करेंगे और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। छात्रा का सुसाइड नोट नहीं मिला है।


डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी



---

मनचलों का समूह करता है छेड़छाड़
जिस मोहल्ले में छात्रा ने आत्महत्या की है, वहां मनचलों का ग्रुप है। यह ग्रुप अक्सर आने-जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ करता है। ये लड़कियों के फोटो एडिट करके वायरल करने की धमकी देकर उन्हें ब्लैकमेल करते हैं। मनचलों पर सख्त कार्रवाई के लिए पुलिस को कहा गया है।



मीनाक्षी भराला, सदस्य राष्ट्रीय महिला आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed