फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hunger strike in protest against garbage mountain in Lohianagar

लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ के विरोध में भूख हड़ताल

Fri, 06 Jun 2025 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Hunger strike in protest against garbage mountain in Lohianagar
मेरठ। लोहियानगर में कूड़े के पहाड़ के विरोध में विश्व पर्यावरण दिवस पर बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में पर्यावरण दिवस पर करीब 50 हजार की आबादी को दूषित हवा-पानी मिल रहा है। वीर गुर्जर सेना के अध्यक्ष गौरव काजीपुर लोहियानगर में कूड़े का पहाड़ खत्म न होने पर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस के दिन हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर में नगर निगम द्वारा कुड़े के पहाड़ हटवाने के लिए और यहां नगर निगम कूड़ा ना डालें, कूड़े में आग ना लगे। इसके लिए गौरव गुर्जर ने आमरण अनशन और भूख हड़ताल शुरू की है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी व समाजवादी संगठन के लोग इस आमरण अनशन में उपस्थित हुए। चेतावदी दी है कि निगम पर कूड़ा डालना बंद नहीं करता और यहां की व्यवस्था नहीं सुधारती तो उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान अमित चौधरी जाहिदपुर, प्रवीण चपराना, अशरफ जाहिदपुर, नेहा गोड, संगीता राहुल, विनीत पायला, कादिर प्रधान, बाबर चौहान, संदीप यादव, धर्मेंद्र चपराना, डॉ संदीप गगोल, दीपक गिरी, मोहित धामा आदि अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed