फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hungama for the opening of chicken shop

चिकन शॉप खोलने पर हंगामा, पुलिस ने बंद कराया

Wed, 04 Sep 2019 02:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
hungama for the opening of chicken shop
हिंदू संगठनों के विरोध पर चिकन कार्नन को बंद कराती पुलिस। (मवाना) - फोटो : MAWANA
चिकन शॉप खोलने पर हंगामा, पुलिस ने बंद कराया
विज्ञापन

मवाना। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर खोले गए चिकन कार्नर का विरोध करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर इसको बंद कराने की मांग की। उपजिलाधिकारी के आदेश पर पहुंची पुलिस ने चिकन कार्नर शॉप को बंद करा दिया।

हिंदू संगठन के रजनीश कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड पर पीएनबी बैंक के पास खोले गए चिकन कॉर्नर का विरोध जताते हुए तुरंत बंद कराने की मांग पर हंगामा किया। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। इंस्पेक्टर विनय कुमार आजाद ने कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए मौके पर पहुंचकर चिकन कॉर्नर शॉप को बंद करा दिया। जिसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए। इस दौरान रजनीश विश्वकर्मा, सौरभ पोसवाल, तरुण यादव, विनीत कौशिक, आदित्य कुमार, धर्मेंद्र कुमार. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed