फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hundreds family forcedness live under tirpal

तिरपाल डालकर रहने को मजबूर सैकड़ो परिवार

Thu, 09 Jan 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
hundreds family forcedness live under tirpal
कड़ाके की ठंड, बारिश खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करते लोग। - फोटो : KITHOR
किठौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान न बनने के कारण कई सौ परिवार परेशान हैं। इन परिवार को पहली किश्त तो मिल चुकी है, लेकिन दो माह बाद भी दूसरी किश्त न आने से काफी परेशानी हो रही है। बढ़ती ठंड के बीच परिवार तिरपाल डालकर रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

नवगठित नगर पंचायत शाहजहांपुर में डूडा द्वारा पहली और दूसरी लिस्ट में करीब 780 परिवारों को चयनित किया गया। इसमें से करीब 240 परिवारों की पहली किश्त को आए हुए दो माह हो चुके हैं। मकान के लिए डीपीसी तक का काम हो चुका है, लेकिन दूसरी किश्त न आने से मकान नहीं बन पा रहे हैं। मकान न बनने से परिवार खुले आसमान के नीचे रहने के लिए मजबूर हैं। वहीं आवास धारकों ने मकान की पहली किश्त आने पर सभासदों पर 10 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया था। शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंची थी। बीती 16 नवंबर को डूडा की पांच सदस्यीय टीम कस्बा शाहजहांपुर पहुंची और लोगों को जानकारी देते हुए रुपये न देने की अपील की थी। हालांकि कुछ लोगों का आरोप है कि आवास धारकों द्वारा 10 हजार न देने के कारण किश्त नहीं भेजी जा रही है।
विज्ञापन

तीन किश्तों में मिलते हैं 2.50 लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास धारक को ढाई लाख रुपये की धनराशि तीन किश्तों में दी जाती है। इसमें पहली किश्त 50 हजार, दूसरी 1.50 लाख हजार और तीसरी किश्त 50 हजार रुपये दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द भेजी जाएगी किश्त
विभागीय अधिकारियों से दूसरी किश्त जल्द भेजने को कहा गया है। जल्द ही आवास धारकों के खाते में दूसरी किश्त पहुंच जाएगी। -राना खान चेयरपर्सन शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed