{"_id":"5cc6b381bdec22077e09a0ab","slug":"hundreds-bigha-wheat-crop-got-fired-after-spark-in-high-tension-line-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से जलकर राख हुई डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल, किसान हुआ बेहोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हाईटेंशन लाइन की चिंगारी गिरने से जलकर राख हुई डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल, किसान हुआ बेहोश
Mon, 29 Apr 2019 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 29 Apr 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
गेहूं की फसल में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में किठौर थाना क्षेत्र में लाइन स्पार्क होने से एक किसान की तकरीबन डेढ़ सौ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कस्बे के सैंकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर मुश्किल से काबू किया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
किठौर थाना क्षेत्र में हाई वोल्टेज लाइन से चिंगारी गिरने पर किसान की खेत में खड़ी फसल में भयंकर आग लग गई। आग की सूचना पर कस्बे के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने जैसे-तैसे आग पर काबू किया और पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही किसान की डेढ़ सौ बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के दौरान कई किसान मामूली रूप से झुलस गए। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं एक किसान सईद अली फसल को जलता देखकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। किसान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/