फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   humlaver

हमलावर के फर्जी ट्रीटमेंट में फंस गए डॉ. प्रेमी

Thu, 26 May 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 26 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
humlaver
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 बीते साल कक्षा आठ के छात्र को गोली मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। गोली मारने के आरोपी भारत चौधरी को फर्जी तरीके को बचाने के लिए सीएचसी पांचलीखुर्द में फर्जीवाड़ा किया गया। जिसमें सीएचसी का चिकित्सक डॉ. श्रीराम प्रेमी भी फंस गया है। सीएमओ की तरफ से बनाई गई तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सीएचसी में फर्जी तरीके से आरोपी को भर्ती दिखाया गया, ताकि उसे लीगल आधार पर बचाया जा सके। कमेटी ने रिपोर्ट सौंपते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है।  
विज्ञापन

डॉ. धीरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि आरोपी भारत चौधरी को फर्जी तरीके से भर्ती किया गया। डॉ. श्रीराम प्रेमी ने इमरजेंसी रजिस्टर में कटिंग कर ओवर राइटिंग की और मरीज संख्या 466 के स्थान पर 12 अक्टूबर 2015 की दोपहर तीन बजे भारत कुमार पुत्र दीपांकर को भर्ती दिखाया गया। जबकि 466 नंबर पर आर्शिया पुत्री सुल्तान भर्ती की गई थी।
विज्ञापन

जांच टीम को दिये बयान में सीएचसी के फार्मेसिस्ट अश्वनी कुमार ने बताया है कि इमरजेंसी रजिस्टर में 463 से लेकर 466 तक उसके द्वारा प्रविष्टि की गई है, लेकिन 466 नंबर पर काटकर दोबारा से की गई प्रविष्टि की हैंड राइटिंग डॉ. श्रीराम प्रेमी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फार्मेसिस्ट के साथ ही सीएचसी पर तैनात डॉ. अनिल कुमार ने हैंडराइटिंग डॉ. श्रीराम प्रेमी की बताई है। उधर, पूछताछ में डॉ. प्रेमी ने एंट्री किये जाने की बात स्वीकारी है, लेकिन जांच टीम द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब नहीं दे पाये। जांच कमेटी ने पूछा कि भारत चौधरी को चोटें गंभीर प्रकृति की थी या फिर साधारण। जिस पर जवाब दिया कि साधारण प्रवृति की थी, लेकिन साधारण चोट होने पर 24 घंटे तक भर्ती रखने के सवाल पर डॉ. श्रीराम जवाब नहीं दे पाए।   

‘अमर उजाला’ ने किया था खुलासा
10 मार्च को अमर उजाला ने सीएचसी पांचलीखुर्द के इस खेल का खुलासा किया था। जिसमें बताया गया था कि किस तरह से इमरजेंसी रजिस्टर में कटिंग करके 466 के स्थान पर गोली मारने के आरोपी को भर्ती दिखा दिया गया था। खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जांच में तेजी लाई गई तो सारा खेल सामने आ गया।

यह था मामला
बीते साल 13 अक्टूबर को रोहटा रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल के कक्षा आठ के छात्र शिवम उर्फ प्रिंस को कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित चंद्रिका फार्म हाउस के सामने गोली मार दी गई थी। ऋषि नगर निवासी शिवम सपा व्यापार सभा के जिला महासचिव राजकुमार गिरि का पुत्र है। गोली मारने के आरोपी भारत चौधरी को सीएचसी पांचली खुर्द में 12 अक्टूबर से भर्ती दिखाये जाने के बाद मामले में नया पेच आ गया था। जिसको लेकर आरोप लगाये जा रहे थे कि उसे फर्जी तरीके से भर्ती किया गया था।


शिवम की हालत आज तक खराब
गोली लगने के बाद से शिवम बहुत कष्ट उठा रहा है। आज भी उसकी हालत ठीक नहीं है और परिजन उसका दिल्ली में उपचार करा रहे हैं। शिवर को पैरालाइसिस होना बताया गया है। उसके ठीक होने की संभावना कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed