फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humidity in the air gave relief from heat

हवा में नमी ने दी गर्मी से राहत

Mon, 16 Jun 2025 02:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Humidity in the air gave relief from heat
मेरठ..कंवलजीत..गर्मी से बचते हुए कमिश्नरी से गुजरते लोग.....संवाद
मोदीपुरम (मेरठ)। शहर में रविवार को मौसम में फिर से काफी बदलाव हुआ। हवा में नमी का स्तर बढ़ने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। आसपास के जिलों में बारिश का भी असर पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक बूंदाबांदी या बारिश से जल्द ही और राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान पर छाए बादलों को देखकर लग रहा था कि बारिश होगी, लेकिन हवा तेज होती गई और मौसम बदलता गया। हालांकि तेज हवा से गर्मी ने काफी राहत दी। चौधरी चरण सिंह विवि की मौसम वैधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

रविवार को मेरठ का एक्यूआई 94 दर्ज किया गया, जबकि शहर में गंगानगर 95, जयभीमनगर 102, पल्लवपुरम 92, बेगमपुल 105, दिल्ली रोड पर 109 एक्यूआई दर्ज किया गया। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में दो दिन तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। इस कारण फिलहाल गर्मी में राहत रहेगी और तापमान भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed