फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   humid heat to sweat

उमस भरी गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Fri, 17 Jul 2020 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
humid heat to sweat
मोदीपुरम। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं, उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रही है। इससे दिन-रात में चैन नहीं मिल रहा है। बृहस्पतिवार सुबह से ही चटख धूप निकली। हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहे।
विज्ञापन

जुलाई का उत्तर्राद्ध हो चुका है। किसानों को बारिश की आस बरकरार है। मानसून के दस्तक देने के बावजूद बदरा रुठे हैं। हल्की बूंदाबांदी तो हुई परंतु अभी अच्छी बारिश का इंतजार है। बृहस्पतिवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। उमस भरी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि जल्द ही इंतजार खत्म होगा और अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम कार्यालय पर बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम 61 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। बारिश 01.6 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 54 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में पाल्यूशन का लेवल
गंगानगर- 61
जयभीमनगर- 80
पल्लवपुरम- 48
तेजगढ़ी चौराहा- 72
वर्जन
तापमान के साथ उमस भी बढ़ी है। बारिश के आसार बन रहे हैं। जल्द अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। अभी तक वेस्ट यूपी से बदरा रूठे हुए हैं, परंतु मानसून की अच्छी बारिश होने से भरपाई होने की संभावना है।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed