फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humid heat releases sweat

शहर में बारिश, देहात में लगी मायूसी हाथ

Thu, 16 Jul 2020 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Humid heat releases sweat
मोदीपुरम। तीन दिन से उमस भरी गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर रखा है। बुधवार सुबह से ही चटख धूप निकली। कुछ घंटे बाद आसमान पर काले बादल छाए और बूंदाबांदी बारिश हुई। हालांकि देहात क्षेत्र में एक-दो स्थान छोड़कर मायूसी हाथ लगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

वेस्ट यूपी में अभी तक मानसून की अच्छी बारिश नहीं हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के मुताबिक जुलाई के मध्य से अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शहर में बुधवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई परंतु देहात में एक-दो स्थानों को छोड़कर मायूसी हाथ लगी। दिनभर उमस से लोग परेशान दिखे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो जल्द ही मानसून की अच्छी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 86 व न्यूनतम 60 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा चार किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। बारिश 0.5 मिमी दर्ज की गई। मेरठ का औसत एक्यूआई 107 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शहर में पॉल्यूशन का लेवल
गंगानगर- 107
जयभीमनगर- 95
पल्लवपुरम- 85
हापुड़ चौराहा- 92
वर्जन
अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। मानसून की अच्छी बारिश होने से तापमान के साथ उमस में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जिससे मौसम सुहाना होगा। यह मानसूनी बारिश किसानों के लिए लाभकारी साबित होगी।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed