{"_id":"634c64f4765d0d5fe1292dc0","slug":"humayun-s-murder-raza-mehndi-arrested-with-a-reward-of-thousand-sardana-news-mrt6098995147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुमायूं हत्याकांड : हजार का इनामी रजा मेहंदी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुमायूं हत्याकांड : हजार का इनामी रजा मेहंदी गिरफ्तार
विज्ञापन

सरधना। गांव खिर्वा जलालपुर के हुमायूं हत्याकांड में कई महीनों बाद थाना पुलिस ने गिरफ्तारी की है। मामले में 10 हजार के इनामी व हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रधान पुत्र रजा मेहंदी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार किया। रविवार को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।
गांव खिर्वा जलालपुर में नौ माह पूर्व हुमायूं पुत्र हैदर की रंजिशन गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक पक्ष के रजी मोहम्मद की तहरीर पर सात लोगों मुनाजिर अली पुत्र अलीहसन, रजा मेंहदी उर्फ गोला पुत्र मुनाजिर, हसन मेंहदी पुत्र मुनाजिर, अलीहसन पुत्र इकरार, रजी अब्बास पुत्र केसर अब्बास, अजमल पुत्र अकील व चुन्नू पुत्र फाजिल व दो अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। आरोपी हसन मेहंदी पुत्र मुनाजिर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि छह आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। शनिवार को पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी रजा मेहंदी उर्फ गोला को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्या के आरोपी को सरधना गंगनहर पुल के पास दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। रजा मेंहदी पर 10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने पूछताछ के बाद हत्यारोपी को जेल भेज दिया।