फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humaira becomes in-charge of 'Mission Shakti' center for a day

Meerut News: मिशन शक्ति केंद्र की एक दिन की प्रभारी बनीं हुमैरा

Sun, 18 Oct 2026 05:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Humaira becomes in-charge of 'Mission Shakti' center for a day
मिशन श​क्ति केंद्र की एक दिन की प्रभारी बनी कक्षा 8 की छात्रा हुमैरा। (स्त्रोत पुलिस) फलावदा।
फलावदा। मिशन शक्ति अभियान के तहत ग्लोबल चिल्ड्रेन एकेडमी, फलावदा की कक्षा आठवीं की छात्रा हुमैरा पुत्री ताज मोहम्मद को एक दिन के लिए थाना फलावदा स्थित मिशन शक्ति केंद्र का प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना, उन्हें महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा नेतृत्व क्षमता विकसित करना है। एक दिन की प्रभारी बनने पर हुमैरा को महिला सुरक्षा, बालिकाओं के अधिकारों और मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों से परिचित कराया गया। इस तरह की पहल से छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली समझने और भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर एसआई साक्षी, एसआई भावना, काजल आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed