फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hrithik was the fastest in the 100 and 200 meter races.

Meerut News: 100 और 200 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़े रितिक

Thu, 20 Nov 2025 05:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
Hrithik was the fastest in the 100 and 200 meter races.
- कैंट स्थित सीएबी इंटर काॅलेज में हुई खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। छावनी क्षेत्र स्थित सीएबी इंटर काॅलेज के भैसाली मैदान में बृहस्पतिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में रितिक ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में 100 मीटर में लोधी तो 200 मीटर दौड़ में दीपक विजेता रहे। इससे पूर्व कैंट बोर्ड सीईओ जाकिर हुसैन ने बच्चों से परिचय प्राप्त कर उद्घाटन किया।

पहले दिन 200 से अधिक बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। जूनियर और सीनियर वर्ग में स्पर्धाएं हुईं। प्रतियोगिता से हवलदार हवासिंह के नेतृत्व में 72 यूपी बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान छात्रों ने 100, 200, 400, और 800 मीटर दौड़ में भाग लेने के साथ ही लंबी कूद समेत आदि खेल गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड के सीईओ जाकिर हुसैन ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. विनोद कौशिक, कैंट बोर्ड की संयुक्त अधिशासी अधिकारी हर्षिता चमड़िया, सुधीर कुमार, पीयूष गौतम, राजेश जॉन, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम
100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग
1. प्रथम रितिक 16 सेकंड
2. द्वितीय हम्माद 17 सेकंड
3. तृतीय अरमान 17.5 सेकंड
100 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग
1. प्रथम प्रथम लोधी 15 सेकंड
2. द्वितीय हर्ष कुमार 16 सेकंड
3. तृतीय आयुष 16.5 सेकंड
200 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग
1. प्रथम रितिक 30 सेकंड
2. द्वितीय वंश 30.5 से सेकंड
3. तृतीय वासु 31 सेकंड
200 मीटर दौड़ सीनियर वर्ग
1. प्रथम दीपक 32 सेकंड
2. द्वितीय शिवा 33 सेकंड
3. तृतीय प्रथम लोधी 34 सेकंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed