फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hrithik, accused of firing at Robin, arrested; pistol used in the crime recovered

Meerut News: रॉबिन पर फायरिंग का आरोपी ऋतिक गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद

Mon, 25 May 2026 10:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hrithik, accused of firing at Robin, arrested; pistol used in the crime recovered
बहसूमा। आरोपी ऋतिक का फोटो
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहसूमा। सैफपुर फिरोजपुर में रविवार देर शाम को रॉबिन पर गोली चलाने वाले पड़ोसी आरोपी ऋतिक को पुलिस ने झुनझुनी बाईपास से सोमवार को गिरफ्तार करने कर लिया। उसकी निशानदेही से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ऋतिक ने वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि पड़ोसी रॉबिन ने पुरानी रंजिश में उस पर जान लेवा हमला किया था। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि रविवार रात रॉबिन पर फायरिंग के मामले में नामजद आरोपी ऋतिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह देहरादून भागने की फिराक में था। सर्विलांस की मदद से झुनझुनी बाईपास पर घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया। मंगलवार यानी आज उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, गोली लगने से घायल रॉबिन मेरठ प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टरों के मुताबिक गोली कमर को छूकर निकल गई थी। अब हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed