फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How will the CM Yogi complete his promise of this? 28 days left

सीएम योगी कैसे कर पाएंगे अपने इस वादे को पूरा ? शेष बचे 28 दिन

Thu, 18 May 2017 12:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 18 May 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
How will the CM Yogi complete his promise of this? 28 days left
सीएम योगी आदित्यनाथ

मेरठ में शहर की कुछ सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। कई मार्गों पर इतने गड्ढे हैं कि उन पर चलना भी दूभर है। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार सभी सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त करना है। तय समय सीमा पूरी होने में मात्र 28 दिन ही शेष बचे हैं। अभी तक टेंडर प्रक्रिया ही पूरी हो पाई है। ऐसे में निर्धारित समय में सीएम के आदेश पर अमल करना किसी चुनौती से कम नहीं है।  

विज्ञापन


चीफ इंजीनियर नगर निगम कुलभूषण वार्ष्णेय का कहना है कि नगर निगम ने 59 सड़कों को चिन्हित कर लिया है। इनमें कुछ मुख्य मार्ग हैं तो कुछ गलियां भी शामिल हैं। सभी के टेंडर हो चुके हैं। सोमवार से सड़कों पर पेचवर्क शुरू होगा। ठेकेदारों को आदेश दिए जा चुके हैं। 15 जून से पहले नगर निगम अपने क्षेत्र की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त कर देगा।

विज्ञापन

केस-1

How will the CM Yogi complete his promise of this? 28 days left
सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं

केस-1
दिल्ली रोड से सरस्वती लोक मार्ग की हालत बद से बदतर है। एक साल पहले ही एमडीए ने लाखों रुपये खर्च करके सड़क निर्माण कराया था। कुछ समय बाद सड़क टूट गई। बाद में दबाव पड़ने पर ठेकेदार ने पेंचवर्क कराया था। लेकिन अब सात-आठ माह से सड़क गड्ढों में बदल चुकी है, लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। 

केस-2

How will the CM Yogi complete his promise of this? 28 days left
सड़कें पूरी तरह जर्जर

केस-2
शहर में नगर निगम, एमडीए, पीडब्लूडी को बनवानी हैं सड़कें   
घंटाघर से रेलवे रोड चौराहा तक सड़क  पूरी तरह टूटी हुई है। तीन माह से अधिक समय से इसी सड़क से शहर का भारी यातायात गुजर रहा है। इस सड़क का निर्माण एमडीए की जिम्मेदारी है, लेकिन सीएम के आदेश के बाद भी अभी तक काम शुरू नहीं हो पाया है।  

केस-3
रोहटा रोड गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। यहां पैदल चलना भी मुश्किलों भरा काम है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार आवाज उठाई, लेकिन समस्या जस की तस है। सीएम के आदेश जारी होने के बाद भी जनता इस सड़क के दिन बहुरने का इंतजार कर रही है। 

विज्ञापन

59 सड़कों पर काम करेगा नगर निगम

How will the CM Yogi complete his promise of this? 28 days left
सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं

59 सड़कों पर काम करेगा नगर निगम
टूटी सड़कों को बनाने के लिए नगर निगम, एमडीए, पीडब्लूडी और अन्य विभाग मिलकर काम करेंगे। लगभग 200 सड़कों पर काम होना है।  59 सड़कों के निर्माण की जिम्मेदारी नगर निगम ने ली है। 120 सड़कों पर एमडीए और पीडब्लूडी तथा शेष पर अन्य विभाग मिलकर काम करेंगे। नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए तीन करोड़ 36 लाख रुपये का बजट प्रस्ताव तैयार किया है। अधिकांश विभागों के टेंडर जारी हो चुके हैं, लेकिन अभी कहीं भी काम शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में नियत समय में काम पूरा होने में संशय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed