फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How will electric buses run on the roads if they don't have batteries and wheels?

Meerut News: बैटरी और पहिए ही नहीं तो कैसे सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बस

Sun, 05 Oct 2025 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
How will electric buses run on the roads if they don't have batteries and wheels?
मेरठ। सिटी ट्रांसपोर्ट इलेक्ट्रिक बस सेवा बे-पटरी होती जा रही है। प्रतिदिन 12-15 बसें बैटरी, पहिया न होने या फिर किसी अन्य तकनीकी खराबी के कारण डिपो में खड़ी हो रही हैं। इनमें से तीन बसों में पहिए नहीं हैं। आठ बसें बैटरी न होने के कारण खड़ी हैं। इनके अलावा प्रतिदिन पांच से छह बस मेंटीनेंस के लिए खड़ी रहती हैं। बसों की कमी से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बताया गया है कि बसों की बैटरी चीन से नहीं आ पा रही हैं।
विज्ञापन

सरकार ने महानगर में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा की सुविधा दी है। इस बेड़े में 51 बसें हैं। इनका संचालन हापुड़ रोड स्थित लोहियानगर बस डिपो से होता है। इन बसों का संचालन मेरठ शहर में ही नहीं बल्कि हस्तिनापुर, सरधना, मोदीनगर तक किया जाता है। ये बसें यात्रियों के लिए बेहद सुविधजनक हैं। बैटरी से चलने वाली इन बसों में एसी की सुविधा है। लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या कम होने से यात्रियों को कई बार लंबा इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित सिटी ट्रांसपोर्ट बस डिपो पर अक्सर अधिकतर बसें को चार्जिंग स्टेशन पर खड़ी रहती हैं। यहीं एक तरफ कुछ बसें बगैर पहिया और बैटरी के खड़ी हुईं हैं। तीन बस जिनके पहिए खराब हैं। इन्हें देखकर लगता है कि कई माह से बसों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। जानकारी दी गई कि सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों के मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ग्रीन सेल कंपनी को दी हुई है। बसों में बैटरी हो या फिर अन्य रखरखाव। इसकी जिम्मेदारी कंपनी की ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैटरी-पहिए मिलते ही दौड़ने लगेंगी बसें
बसों में बैटरी की दिक्कत है। बैटरी चीन से आती हैं। इसलिए कुछ समय लग जाता है। वैसे तो बसों के मेंटीनेंस की जिम्मेदारी ग्रीन सेल कंपनी की है। कंपनी के साथ पत्राचार किया हुआ है। कुछ बसों का रखरखाव हम डिपो की गैराज में भी कराते हैं। बैटरी और पहिए जैसे ही कंपनी से मिल जाएंगे सभी बसें सड़कों पर दौड़ने लगेंगी।
- दुष्यंत कुमार, एआरएम लोहियानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed