{"_id":"5f4575848ebc3e3d1c118e9c","slug":"how-to-investigate-the-department-of-cooperative-department-is-roaming-without-office-meerut-news-mrt498000063","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: कैसे हो बैंक और समितियों से संबंधित जांच, बिना ऑफिस घूम रही सहकारिता विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: कैसे हो बैंक और समितियों से संबंधित जांच, बिना ऑफिस घूम रही सहकारिता विभाग की टीम
Wed, 26 Aug 2020 02:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
मेरठ में बैंक और समितियों से संबंधित जांच आखिर कैसे पूरी होंगी, जब उत्तर प्रदेश पुलिस के सहकारिता विभाग के ऑफिस में पिछले पांच माह से काम ही नहीं हुआ है। यह ऑफिस मेरठ जोन के नौ जिलों से संबंधित है। ऑफिस का सारा सामान पुलिस लाइन के बैरक में रखा हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष अनुसंधान दल (सहकारिता) के साकेत स्थित दफ्तर को हाईकोर्ट के आदेश पर 13 जून को खाली कराया गया। इस ऑफिस में मेरठ जोन के मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर जिलों की बैंकों से संबंधित जांच होती है। कार्यालय में एक डीएसपी के अलावा पांच इंस्पेक्टर तैनात हैं।
विज्ञापन
ऑफिस के लिए भवन नहीं मिला तो पुलिस लाइन में दफ्तर का सारा सामान रखवाया गया। अब पुलिस लाइन के अधिकारी लगातार सहकारिता विभाग के अधिकारियों से कह रहे हैं कि वह अपना सामान पुलिस लाइन से शिफ्ट कर लें। दूसरे विभाग के ऑफिस का सामान पुलिस लाइन की बैरक में होने के बाद यह मामला पुलिस अधिकारियों के पास भी पहुंचा है।
विज्ञापन
सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने पल्लवपुरम में अपने कार्यालय के लिए भवन तलाशा है। जल्द ही पुलिस लाइन से सामान शिफ्ट कर दिया जाएगा। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि मार्च माह में ऑफिस को हाईकोर्ट के आदेश पर खाली कराया था, लेकिन अब जो सामान पुलिस लाइन में है, इस संबंध में जानकारी की जा रही है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/