फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click

यूपी एटीएस से हुई बड़ी चूक, अब्दुल नहीं निकला संदिग्ध, पूछताछ के बाद छोड़ दिया

Fri, 21 Apr 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला/ ब्यूरो, बिजनौर Updated Fri, 21 Apr 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी मुफ्ती फैजान गिरफ्तार

बिजनौर में पांच राज्यों की पुलिस के साथ एटीएस ने बृहस्पतिवार सुबह बढ़ापुर समेत जिले के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ छापे मारकर जिन पांच संदिग्धों को दबोचा है उनमें बढ़ापुर की मस्जिद का पेश इमाम व मुअज्जिन भी हैं। बिजनौर के मास्टरमाइंड ने अलग-अलग शहरों में संपर्क बनाकर इस खतरनाक साजिश की प्लानिंग की थी, जिसे यूपी एटीएस टीम ने बृहस्पतिवार को नाकाम कर दिया।एटीएम की छापेमारी अभी जारी है। इस छापेमारी के बारे में पुलिस के अफसर जुबान नहीं खोल रहे। पांच राज्यों की पुलिस और एटीएस ने बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे बढ़ापुर के मोहल्ला भजड़ावाला स्थित मोती मस्जिद में छापा मारा। अजान देकर निकल रहे कोतवाली देहात थाने के गांव अलीपुरा जट निवासी मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती मोहम्मद फैजान व नगीना थाने के  गांव तुख्मापुर निवासी मुअज्जिन कारी तनवीर को दबोच लिया गया।

विज्ञापन

जैनुल मदरसे में दो साल से हाफजा की पढाई कर रहा था

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

इसके बाद टीम कोतवाली देहात थाने के गांव हुसनाबाद उर्फ दौलताबाद स्थित मदरसे में पहुंची। यहां दो साल से हाफजा की पढ़ाई कर रहे नांगल सोती क्षेत्र के गांव दहीरपुर निवासी 18 वर्षीय फरमान पुत्र नसीम को दबोच लिया। वह भी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद में स्थित मदरसा इस्लामिया इनवाउल उल्म में दो वर्ष से हाफजा पढ़ रहा है। यहीं से कोतवाली देहात थाने के गांव मखवाड़ा निवासी मोहम्मद कासम के 18 साल के पुत्र जैनुल आबुदीन को दबोचा गया। जैनुल भी गांव अलीपुरा जट के मदरसे में दो साल से हाफजा की पढाई कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्धों को पूछताछ के लिए जिले से बाहर ले गई एटीएस

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी तनवीर अहमद गिरफ्तार

इसके बाद एटीएस के वेस्ट यूपी के डिप्टी एसपी अनूप सिंह की अगुवाई में टीम ने धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान में छापा मारा और अजीजुर्रहमान को दबोच लिया। वह मजदूरी करता है। टीम सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए जिले से बाहर ले गई। शाम करीब पांच बजे एटीएस की टीम बिजनौर कोतवाली पहुंची और लोकल पुलिस को साथ लेकर कुछ संदिग्धों की तलाश में निकल गई। यह टीम अभी वापिस नहीं लौटी है। इसके बाद एटीएस की कई टीमों ने जिले में डेरा डाल दिया है। एसपी सिटी एमएम बेग के मुताबिक, राष्ट्र हित के मद्देनजर इस मामले में अभी कुछ भी नहीं बताया जा सकता।

विज्ञापन

सबूतों के अभाव में लखनऊ स्पेशल कोर्ट से वे बरी हो गए थे

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

वहीं एटीएस के मस्जिद के पेश इमाम व कारी को दबोचकर ले जाने के बाद बढ़ापुर आतंकी गतिविधियों को लेकर फिर चर्चा में आ गया है। इससे पहले भी एसटीएफ लखनऊ की टीम ने बढ़ापुर क्षेत्र के तीन लोगों को आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त होने के शक में पकड़ा था। सबूतों के अभाव में लखनऊ स्पेशल कोर्ट से वे बरी हो गए थे।

कारी तनवीर को एटीएस ने दबोचा

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने से हड़कंप

बृहस्पतिवार को कस्बे के मोहल्ला भजड़ा वाला स्थित मस्जिद से कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अलीपुरा जट्ट निवासी मुफ्ती मौहम्मद फैजान व नगीना कोतवाली क्षेत्र के गांव तुख्मापुर निवासी कारी तनवीर को एटीएस ने दबोचा है। इससे पहले जून 2007 में कस्बे के मोहल्ला नोमी निवासी नासिर, बढ़ापुर के गांव तारापुर निवासी याकूब व गांव सरदारपुर छायली निवासी नौशाद को एसटीएफ ने पकड़ा था। इन तीनों का ट्रायल लखनऊ की स्पेशल कोर्ट में चला। 20 मार्च 2014 को स्पेशल कोर्ट ने मोहल्ला नौमी निवासी नासिर को बरी कर दिया। अगस्त 2015 को तारापुर निवासी याकूब को एवं जनवरी 2016 में नौशाद भी सबूतों के अभाव में छूट गया था।

वर्तमान में भी नौशाद जेल में ही है

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
इन युवकों के बरी होने के बाद बढ़ापुर के माथे पर लगा कलंक हट गया था। किसी अन्य मामले में 7 जनवरी 2016 को नौशाद का वारंट जारी हुआ था। स्थानीय पुलिस ने 13 जनवरी 2016 को गिरफ्तार कर उसको न्यायालय में पेश किया था। वहां से उसको जेल भेज दिया गया था। वर्तमान में भी नौशाद जेल में ही है। बृहस्पतिवार को भले दो बढ़ापुर से दो लोग पकड़े गए हैं, लेकिन ये कस्बे से बाहर के रहने वाले हैं।

एटीएस युवक को पकड़कर अपने साथ नोएडा ले गई

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

धामपुर में यूपी एटीएस ने आतंकवादियों से तार जुड़े होने की आशंका के आरोप में छापामारी कर मुहल्ला बंदूकचियान के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए पकड़ा है। एटीएस युवक को पकड़कर अपने साथ नोएडा ले गई है। युवक के परिजनों को एटीएस के अफसरों ने 21 अप्रैल को नोएडा स्थित कार्यालय पर जानकारी देने के लिए बुलाया भी है। हालांकि युवक के परिजनों ने एटीएस की कार्रवाई का विरोध किया है। परिजनों का कहना है कि जिस युवक को एटीएस पकड़कर ले गई है। वह निहायत शरीफ है। मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पार्जन करता है।

12 साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

एटीएस वेस्टर्न यूपी के डिप्टी एसपी अनूप सिंह ने बताया कि एक मामले में दर्ज मुकदमें की विवेचना के मद्देनजर धामपुर मुहल्ला बंदूकचियान के एक युवक का नाम प्रकाश में आया है। बृहस्पतिवार को एटीएस ने छापेमारी कर संबंधित युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पूछताछ में यदि आरोपी सही पाया जाता है तो कार्रवाई होगी। उधर एटीएस की इस कार्रवाई से परिजनों में बेचैनी है। युवक के छोटेभाई अतीकुर्रहमान, पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार व मुहल्ले के कई अन्य लोगों ने पुलिस कोतवाली में बताया कि जिस युवक को एटीएस ने पकड़ा है। वह मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पेट पार्जन करने में लगा रहता है। युवक करीब 12 साल पहले सऊदी अरब में नौकरी करता था।

युवक पांच भाईयों में सबसे बड़ा है

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

उसके बाद से अब तक धामपुर में ही मेहनत मजदूरी कर जिंदगी का निर्वहन कर रहा है। उसका चरित्र कभी अपराधिक नहीं हो सकता। न ही उसके तार किसी आतंकी गिरोह से जुड़े होंगे। युवक पांच भाईयों में सबसे बड़ा है। तीन बच्चों का पिता है। हालांकि एटीएस अधिकारी ने बताया कि वह उच्चाधिकारियों ने उन्हें जो आदेश है। वह उसका पालन कर रहे हैं। अधिकारिक पूछताछ में जो भी निष्कर्ष निकलेगा, उसे युवक के परिजनों को अवगत करा दिया जाएगा। उधर एटीएस की छापेमारी से नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लोगों का कहना है कि आज तक कभी ऐसा नहीं सुना गया कि धामपुर के किसी युवक आतंकी गिरोह से तार जुड़े हुए हैं। 

पूछताछ के बाद एटीएस ने अब्दुल को छोड़ दिया

How the mastermind of Bijnor created a dangerous conspiracy, read the full news in one click
एटीएस ने अब्दुल को छोड़ दिया

शामली के झिंझाना कस्बा के मोहल्ला तलाही निवासी हाजी रहीस का बेटा अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल्ला बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर के पास ही स्थित मसजिद में नमाज पढ़ने गया था। इससे पूर्व ही एटीएस की टीम और झिंझाना थाना पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी कर रखी थी। मस्जिद के गेट से ही टीम ने अब्दुल्ला को पकड़ लिया था। काफी देर रात तक पूछताछ के बाद एटीएस ने अब्दुल को छोड़ दिया। देर रात परिजन उसको झिंझाना अपने घर ले आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed