{"_id":"5db8955e8ebc3e015105dc31","slug":"how-did-the-bullet-from-the-revolver-meerut-news-mrt4509112121","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिवॉल्वर से कैसे चली गोली, रहस्य बन गई सराफ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिवॉल्वर से कैसे चली गोली, रहस्य बन गई सराफ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। सराफा कारोबारी विश्वनाथ शर्मा की मौत कैसे और किस परिस्थिति में हुई, यह घटना रहस्य बनकर रह गई है। रिवाल्वर से अचानक गोली कैसे चल गई, यह बात एक्सपर्ट भी मानने को तैयार नहीं हैं। पुलिस ने हादसा मानते हुए जांच करने से भी पल्ला झाड़ लिया है।
देहलीगेट क्षेत्र के शीशमहल में सोमवार दोपहर सराफा कारोबारी विश्वनाथ शर्मा की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगने पर मौत हुई थी। बताया गया था रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई। रिवाल्वर से गोली कैसे चल गई, ये बात लोगों की समझ से परे है। पुलिस विभाग से रिटायर्ड सीओ शिवराज सिंह कहते हैं कि रिवाल्वर से अचानक गोली चलना संभव नहीं है। रिवाल्वर की सफाई से पहले सारी गोली निकालनी पड़ती हैं।
पिस्टल से हादसा हो सकता है, लेकिन रिवाल्वर से हादसा होने की उम्मीद बहुत कम होती है। परिजनों का कहना है कि रिवाल्वर की सफाई करते समय हादसा हुआ है, जिसको पुलिस ने मान लिया। पुलिस ने मामले की जांच करना भी मुनासिब नहीं समझा। विश्वनाथ शर्मा अपने दो भाई विकास चौबे और सुभाष चौबे से बड़े बताए गए हैं। तीनों भाइयों की सराफा बाजार में तीन बड़ी दुकानें हैं। विकास चौबे का बड़ा कारोबार बताया गया है। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि सराफ की मौत की अभी जांच चल रही है।