फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House tax: target 45 crores and recovery only seven crores

गृहकर : लक्ष्य 45 करोड़ और वसूली मात्र सात करोड़

Thu, 08 Oct 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
House tax: target 45 crores and recovery only seven crores
गृहकर : लक्ष्य 45 करोड़ और वसूली मात्र सात करोड़
विज्ञापन

मेरठ। आधा वित्तीय वर्ष गुजर जाने के बाद भी नगर निगम कर्मचारी अभी तक सिर्फ सात करोड़ रुपये की गृहकर वसूली कर पाए हैं। जबकि लक्ष्य 45 करोड़ रुपये का है। कर्मचारी की लापरवाही के चलते नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का वेतन रोक दिया है। सभी को 15 अक्तूबर तक हाउसटैक्स के बिल घरों में भिजवाने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम शहर के 2.41 लाख भवन स्वामियों से गृहकर वसूलता है। चालू वित्तीय वर्ष में नगर निगम ने 45 करोड़ रुपये गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा है। छह महीने बाद भी नगर निगम लक्ष्य से कोसों दूर है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक करीब सात करोड़ रुपये की वसूली हो सकी है। नगर आयुक्त डॉ. अरविंद चौरसिया के नाराजगी जताने के बाद बुधवार को काम में तेजी दिखाई दी। वहीं मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि गृहकर जमा नहीं करने पर धनराशि पर 12 फीसदी की दर से ब्याज लगाया जाता है। इससे बचने के लिए भवन स्वामी तय समय के अंदर गृहकर जमा करें।
विज्ञापन

ऑनलाइन जमा कर सकते हैं गृहकर
नगर निगम ने गृहकर जमा करने की ऑनलाइन सुविधा भी दी हुुई है। इसके लिए www.ptxmnn.com पर जाकर उसमें अपना पीटीआईएन नंबर डालकर अपना गृहकर जमा कर सकते हैं। भुगतान से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए ptxmnn@gmail.com पर समस्त दस्तावेजों प्रूफ के साथ ई-मेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी विभागों पर 34 करोड़ रुपये बकाया
सरकारी विभागों पर भी नगर निगम का 34 करोड़ रुपये गृहकर बकाया है। इसमें सबसे ज्यादा बिजली विभाग पर 25.15 करोड़ रुपये है। इसके बाद पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय, उप्र वस्त्र निगम, संयुक्त निदेशक कृषि प्रसार, महाप्रबंधक बीएसएनएल, आवास विकास परिषद पर भी अच्छा खासा गृहकर बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed