फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House tax increased up to 15 times, industrial sector did not develop

Meerut News: गृहकर 15 गुना तक बढ़ा, नहीं हुआ औद्योगिक क्षेत्र का विकास

Sun, 07 May 2023 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
House tax increased up to 15 times, industrial sector did not develop
मेरठ। आईआईए भवन में उद्यमियों की जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। इसमें उद्यमियों ने कहा कि गृहकर में 15 गुना तक की वृद्धि की जा चुकी है। वहीं, जनसंख्या बढ़ने के बावजूद औद्योगिक क्षेत्र में 23 साल बाद भी क्षमता बढ़ाकर नाले का निर्माण नहीं कराया गया है। उद्यमियों की ओर से अन्य कई समस्याएं भी उठाई गईं।
विज्ञापन

आईआईए के सचिव विभोर अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम द्वारा गत 30 से 40 साल से गृहकर के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। उद्योगों के लिए अलग नियमावली न होने के कारण जो टैक्स दर 200 वर्ग फुट की दुकान के लिए है, वही हजारों मीटर में फैले उद्यम पर लागू होती है। हर तीन साल बाद उद्यम का दोबारा मूल्यांकन किया जाता है और भवन में कोई बदलाव न होने के उपरांत भी इसका मूल्य 10 से 15 गुना बढ़ा दिया जाता है।
विज्ञापन

आईआईए के चैप्टर चेयरमैन सुमनेश अग्रवाल ने मेयर पद के उम्मीदवार हरिकांत अहलूवालिया, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और विधायक अमित अग्रवाल सहित अन्य के सामने उद्यमियों की समस्याएं रखीं और उनका स्वागत किया। आईआईए ने नए सदस्य बिजेन्द्र अग्रवाल का भी स्वागत किया। सुमनेश अग्रवाल ने बताया कि कई साल पहले दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से लेकर डीएन पालिटेक्निक तक नाले का निर्माण कराया गया था। वर्तमान में यह नाला जल निकासी में सक्षम नहीं हैं। थोड़ी सी बारिश में ही यहां औद्योगिक एवं आवासीय क्षेत्र जलमग्न हो जाते हैं। ऐसे में दूसरी ओर समांतर नाले का निर्माण कराकर इस क्षेत्र के उद्यमियों सहित अन्य लोगों को राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी राजेंद्र सिंह ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में कूड़ा उठाने की भी बेहतर व्यवस्था नहीं है। रैपिड रेल के निर्माण कार्य के चलते जलनिकासी अवरूद्ध होने के कारण सड़कें टूट चुकी हैं। यहां तुरंत पैचवर्क किया जाए। उद्यमी पंकज गुप्ता ने कहा कि पिछले 30 साल से मेरठ में कोई औद्योगिक क्षेत्र विकसित नहीं किया गया है। आईआईए के सर्वेक्षण के अनुसार मेरठ के उद्यमियों को 40 लाख वर्ग मीटर से अधिक विकसित भूमि की आवश्यकता है। इसके लिए गंगोल रोड पर कताई मिल और कोतवाल खाते की लाखों मीटर भूमि को विकसित कराया जाए। औद्योगिक क्षेत्रों के लिए एप्रोच रोड विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि 12 से 18 मीटर की चौड़ाई की बाध्यता को भी खत्म करने की जरूरत है।

मेयर पद के उम्मीदवार हरिकांत अहलूवालिया ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि यदि वे मेयर चुने जाते हैं तो समस्याओं का निवारण करने की पूरी कोशिश करेगें। बैठक में अश्वनी गुप्ता, एएन मलहोत्रा, संजीव गर्ग, निपुन जैन, गिरिश कुमार, दीपक मित्तल, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी, कमल दत्त शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed