फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House sold by preparing fake documents, FIR registered

Meerut News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया मकान, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 14 Dec 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
House sold by preparing fake documents, FIR registered
मेरठ। लोहियानगर के इस्लामनगर निवासी आरिफ मलिक ने बताया कि उन्होंने अपने भाई दानिश के साथ 20 सितंबर 2021 को कासिम निवासी तारापुरी से इस्लामनगर स्थित 200 वर्ग गज का मकान खरीदा था। बाद में उसी मकान का शेष हिस्सा उनके भाई दानिश ने एक सितंबर 2022 को रहीसुदीन निवासी महमूदनगर से खरीद लिया। तब से दोनों भाई परिवार सहित उसी मकान में रह रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर एक फरवरी 2025 को नईम बानो ने फिरोज निवासी नंगलाताशी कंकरखेड़ा, नदीम निवासी हापुड़ और आजाद मलिक निवासी गाजियाबाद के नाम बैनामा कर दिया। इस बैनामे में शकील निवासी दिल्ली और मुस्तकीम निवासी पावली खास को गवाह बनाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद नईम बानो ने कथित रूप से उसी मकान का बैनामा शिवानी निवासी मुरलीपुर और वसीम निवासी हसनपुर कदीम के नाम भी कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि एसीजेएम कोर्ट संख्या-10 के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed