फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House roofs collapsed in two villages during the rain.

Meerut News: बारिश में दो गांवों में मकान की छत गिरी

Sun, 27 Sep 2026 06:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
House roofs collapsed in two villages during the rain.
परीक्षितगढ़- गांव आलमगिर पुर बढ़ला 8 निवासी पीड़िता महिला मालती मकान गिरने की जानकारी देती हुई।
परीक्षितगढ़। क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश के चलते दो अलग-अलग गांवों में मकान की छत गिर गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घरेलू सामान मलबे में दब गया। मवाना तहसीलदार ने जांच कर आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र के गांव आलमगिरपुर बढ़ला 8 निवासी मालती पत्नी हरेंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती है। कुछ माह पूर्व बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी। मकान की छत गिरने से घर में रखा सामान चारपाई, संदूक तथा अन्य सामान मलबे में दब गया। दूसरी ओर नारंगपुर निवासी सगे भाई कर्मवीर व ओमबीर कश्यप शनिवार रात अपने-अपने मकानों में परिवार के साथ सोए हुए थे। अचानक मकान के बरामदे की छत भरभराकर गिर गई। मलबे में गैस का चूल्हा, संदूक, फर्नीचर दब गए। हादसे में परिवार सुरक्षित रहा। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। रविवार को मवाना तहसीलदार निरंकार सिंह ने दोनों गांवों में पहुंचकर हादसे की जानकारी ली और पीड़ित परिवारों को जल्द आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।

परीक्षितगढ़- गांव आलमगिर पुर बढ़ला 8 निवासी पीड़िता महिला मालती मकान गिरने की जानकारी देती हुई।

परीक्षितगढ़- गांव आलमगिर पुर बढ़ला 8 निवासी पीड़िता महिला मालती मकान गिरने की जानकारी देती हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed