फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   House roof collapses after being struck by lightning; one of two brothers dies after being trapped under the debris, while the other is critically injured.

Meerut News: बिजली गिरने से मकान की छत ढही, मलबे में दबकर सगे भाइयों में से एक की मौत, दूसरा गंभीर

Fri, 12 Jun 2026 10:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
House roof collapses after being struck by lightning; one of two brothers dies after being trapped under the debris, while the other is critically injured.
जानी क्षेत्र के टीकरी गांव में बरसात के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
जानी खुर्द(मेरठ )। थाना जानी क्षेत्र के ग्राम टीकरी में बृहस्पतिवार रात बरसात के दौरान एक मकान पर बिजली गिर गई। हादसे में मकान की पहली मंजिल की छत भरभराकर ढह गई, जिसके मलबे में दबकर सो रहे दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
परिजनों के अनुसार, गांव टीकरी निवासी ऋषिपाल के दो पुत्र, रचित (19 वर्ष) और रितेश (17 वर्ष), बीती रात अपने घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोए हुए थे। रात करीब 11:30 बजे बरसात होने लगी। इसी बीच अचानक तेज कड़कड़ाहट के साथ बिजली सीधे उनके कमरे के ऊपर आ गिरी। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि कमरे की छत की सीमेंट की कड़ियां और मलबा नीचे सो रहे दोनों भाइयों पर गिर गया। धमाके और मलबे के गिरने की आवाज सुनकर परिजनों और आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर जुटे लोगों ने मलबे को हटाकर दोनों भाइयों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। लेकिन तब तक मलबे में दबने और गंभीर चोटें आने के कारण 17 वर्षीय रितेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। हादसे में बड़े भाई रचित (19 वर्ष) को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों और परिजनों ने उसे मलबे से निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के रितेश का अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया है कि रितेश कक्षा 11 में पढ़ रहा था। पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हादसे को लेकर पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोक प्रकट किया
हादसे की जानकारी मिलने पर रालोद नेता सुनील रोहटा, जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, गौरव जटौली पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने किशोर की मौत पर शोक प्रकट करते हुए प्रशासन से आर्थिक मदद दिलवाने का आश्वासन दिया। सुनील रोहटा ने मृतक के पिता को नकद आर्थिक मदद भी दी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed