{"_id":"6ab929ea54b76934bc071622","slug":"house-dispute-claims-by-two-women-police-summon-them-to-the-station-sardana-news-c-40-1-smrt1041-113567-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान विवाद: दो महिलाओं के दावे, पुलिस ने बुलाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान विवाद: दो महिलाओं के दावे, पुलिस ने बुलाया थाने
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। मोहल्ला तिहाई में एक ही मकान को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को थाने बुलाया। विवाद तब बढ़ा जब एक महिला ने दूसरी का सामान बाहर निकालना शुरू किया।
मोहल्ला तिहाई निवासी सलमा का कहना है कि उसके भाई ने उसे यह मकान दिया था। वह कई वर्षों से इसी मकान में रह रही है। वहीं, रुबी जैदी का दावा है कि उसने यह मकान 2022 में खरीदा है। उसके पास इसकी रजिस्ट्री भी है। थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने दोनों पक्षों को सोमवार को बुलाया है। उन्हें मकान से संबंधित कागजात लाने को कहा गया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं की है। पुलिस कागजात की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
-- -- --